30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कवर्धा, May 10, 2026

Chhattisgarh weather update: अचानक बदला मौसम का मिजाज, जिले में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना

Chhattisgarh weather update: Kabirdham District में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। Pandariya के वनांचल क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हुई।

कबीरधाम जिले में बदलता मौसम (photo source- Patrika)

कबीरधाम जिले में बदलता मौसम (photo source- Patrika)

Chhattisgarh weather update: कबीरधाम जिले में शनिवार को मौसम के मिजाज में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला। दोपहर तक आसमान साफ और मौसम सामान्य था, लेकिन शाम होते-होते बादलों ने डेरा डाल दिया और जिले के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मौसम बदल गया। जिले के पंडरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले वनांचल क्षेत्रों में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला।

Chhattisgarh weather update: आसमान में छाए रहे घने बादल

यहां वनांचल के कई गांवों में गरज-चमक के साथ करीब आधे घंटे तक मध्यम से भारी बारिश हुई। बारिश के साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। इस अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण स्थानीय तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है जिससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर जिले के मैदानी इलाकों और कवर्धा शहर सहित अन्य ब्लॉकों में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन शाम के समय धूल भरी हवाएं चलीं। आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे शाम ढलते ही दृश्यता कम हो गई।

विभाग की चेतावनी

रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में एक द्रोणिका के सक्रिय होने के कारण आगामी 24 से 48 घंटों में मौसम इसी तरह अनिश्चित बना रह सकता है। कबीरधाम जिले के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है।

वनांचल क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान में विशेष वृद्धि नहीं होगी, हालांकि उमस बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम या आंधी-तूफ ान के दौरान ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों या कच्चे मकानों के नीचे शरण न लें।

अन्य खबर

रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला, बारिश बनी चिंता

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर आज आईपीएल के रोमांच से सराबोर रहने वाली है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

शहर में सुबह से ही क्रिकेट फैंस की हलचल तेज हो गई है और स्टेडियम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। हालांकि इस बड़े मुकाबले पर मौसम की नजर भी टिकी हुई है। मौसम विभाग ने रायपुर में शाम के दौरान बादल, हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें