30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कवर्धा, May 11, 2026

Kawardha Murder: दो दोस्तों के बीच ऐसी क्या बात हुई, पीट-पीटकर ले ली युवक की जान, थाने में किया सरेंडर

Kawardha Murder: दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक ने पीट-पीटकर दूसरे की जान ले ली। दिनदहाड़े हुए खूनी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई…

Kawardha Murder, dead body

दोस्त की बेरहमी हत्या, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर ( Photo - Patrika )

Kawardha Murder: शहर के ठाकुर पारा इलाके में रविवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। मामूली विवाद में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kawardha Murder: साथ घूमने के बाद घर में पी शराब

जानकारी के अनुसार मृतक भैयालाल यादव और आरोपी अमन ठाकुर आपस में करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं। ( Kawardha Crime News ) बताया जा रहा है कि रविवार को दोनों साथ घूमने के बाद एक घर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया गया कि पहले दोनों के बीच बहस और गाली-गलौज हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि अमन ठाकुर ने भैयालाल यादव पर हमला कर उसे पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में भैयालाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी युवक ने हत्या के बाद खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया और घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपराध का बढ़ता जा रहा ग्राफ

कबीरधाम जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मामूली बातों में विवाद हिंसक झड़प का रूप लेते जा रहे हैं। लोगों में कानून का डर नहीं दिख रहा। इस मामले में दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी। इससे आपसी सद्भाव वाले दोस्ताना संबंध भी नहीं बच पाया। मृतक और आरोपी के बारे में लोगों ने बताया कि दोनों अच्छे मित्र थे। लेकिन आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवत्ति का था। कुछ मामलों में जेल भी जा चुका था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने में जुटी हुई है। बहरहाल रविवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

मनोचिकित्सकों का कहना है कि इंसानों की दिन-प्रतिदिन की दिनचर्या में उनके स्वभाव में काफी परिवर्तन देखा जा रहा है। वे थोड़ी-थोड़ी बातों में चिंतित हो जाते हैं। चिड़चिड़ाने लगते हैं। गाली-गलौज और हिंसक स्थिति में शामिल हो जाते हैं। इस प्रवृत्ति के कारण ही ऐसी वारदात होती है। खासतौर पर शराबखोरी की लत से गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं।

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मामले

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी युवक आदतन अपराधी बताया जा रहा है और पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने में जुटी हुई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद ठाकुर पारा क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

और भी है संबंधित खबरें

Crime News: ननंद ने कर दी भाभी की हत्या, पुलिस को गुमराह करने शव को किया था निर्वस्त्र, रचा दुष्कर्म का खौफनाक साजिश… पढ़ें पूरी खबर

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें