
fiance murder after mobile photo dispute (demo pic)
mp news: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी ने अपने ही होने वाले पति की हत्या कर दी। घटना रीठी थाना क्षेत्र के खहरिया गांव की है यहां युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। युवक की हत्या उसकी ही मंगेतर किशोरी ने की थी। युवक का शव उसकी होने वाली ससुराल यानी किशोरी के घर में ही मिला था।
एडिशनल एसपी डॉ. संतोष डेहरिया ने बताया कि बुधवार को रीठी के खहरिया गांव में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था। मृतक की पहचान सुनील आदिवासी (20) निवासी पड़वार विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के रूप में हुई थी। सुनील मंगलवार रात अपनी होने वाली ससुराल खहरिया गांव गया था। बुधवार सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया था। जांच में सामने आया कि सुनील के मोबाइल फोन में किसी अन्य युवती के साथ उसकी तस्वीर मौजूद थी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देर रात गंभीर रूप ले गया। इसी विवाद के चलते किशोरी ने कथित तौर पर सुनील पर हमला कर दिया, गले में तार लपेटकर उसने जमकर खींच दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रातभर युवक तड़पता रहा। समय पर इलाज न मिलने के कारण दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यही कारण सामने आया है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या की पुष्टि की। आरोपी किशोरी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।
Published on:
14 Feb 2026 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
