
डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा (Photo Source- Patrika)
Road Accident :मध्य प्रदेश के कटनी जिले में भीषण सड़क हादसे में हुई दो युवकों की मौत के बाद इलाके में तनाव के हालात बन गए। दरअसल, सड़क पर बेलगाम दौड़ते डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो आदिवासी युवकों की मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस के डायल-112 वाहन पर पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल भी हुए हैं। बाद में घायल पुलिसकर्मी को जबलपुर रेफर किया गया है।
बता दें कि, ये भीषण सड़क हादसा स्लीमनाबाद थाना इलाके के बंधी स्टेशन रेलवे फाटक के पास हुआ है। यहां रेत से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को चपेट में लेकर बुरी तरह कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि, चपेट में आए दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की जानकारी लगते ही मृतकों के परिजन के साथ ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए। उन्होंने डंपर चालक को भी दबोच लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इधर, जानकारी लगते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। इसपर आक्रोशित भीड़ ने उनपर भी पथराव कर वाहन में तोड़फोड़ कर दी। इस घटनाक्रम में पुलिस टीम भी चोटिल हुई है। जबकि एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें जिले में प्राथमिक उफचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया है।
इधर, सूचना पर उच्च अधिकारी समेत भारी पुलिस बल के साथ साथ पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। कटनी अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि बंधी स्टेशन के नजदीक रेलवे फाटक के पास हाइवा क्रमांक PB10 HN 2438 ने रेलवे फाटक की ओर से आ रही बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान धरवारा गांव निवासी राजेंद्र कोल, 30 साल और राजा भैया कोल 30 वर्ष के रूप में हुई। शव का पंचनामा कर उनको पीएम के लिए भेजा गया।
तनाव के हालात को मद्देनजर रखते हुए मौके पर देर रात तक भारी पुलिसबल तैनात रहा। इस दौरान पुलिस के अधिकारी लोगों को समझाते हुए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए मामले शांत कराने का प्रयास करते नजर आए।
Published on:
14 Feb 2026 08:08 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
