
कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार को समाप्त हो गईं। परीक्षा खत्म होने के साथ ही एक अहम आंकड़ा सामने आया है, जिसमें कन्नौज मंडल में सबसे ज्यादा छात्रों के परीक्षा छोड़ने की जानकारी मिली है। हिंदी मुख्य परीक्षा के आधार पर कन्नौज में 8.84 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जो पूरे मंडल में सबसे अधिक है। वहीं कानपुर नगर 5.05 फीसदी अनुपस्थित छात्रों के साथ छठे स्थान पर रहा।
फर्रुखाबाद : 6.01% छात्र अनुपस्थित
कानपुर देहात: 6.33% छात्र अनुपस्थित
इटावा: 6.36% छात्र अनुपस्थित
औरैया: 6.68% छात्र अनुपस्थित
इन आंकड़ों को देखते हुए शिक्षा विभाग अब आंकड़ों का विश्लेषण कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा क्यों छोड़ी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष राय ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा पूरी तरह नकलमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।तीन स्तर की निगरानी और डिजिटल मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई थी। लखनऊ और प्रयागराज से भी ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी, जिसके चलते परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही। कानपुर नगर में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
अब बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए शहर में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें जीआईसी चुन्नीगंज व डीएवी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। वही इंटरमीडिएट कॉपियों का मूल्यांकन बीएनएसडी इंटर कॉलेज, एबी विद्यालय व सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज में किया जाएगा। वही डीआईओएस कार्यालय के अनुसार मूल्यांकन से जुड़े दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।
Updated on:
13 Mar 2026 02:04 pm
Published on:
13 Mar 2026 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
