6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओपन में जेडी सेमीफाइनल में तो वेटरन में जेआरबी क्वार्टर फाइनल में

सिवनी. मिशन स्कूल ग्राउंड में आयोजित गोल्ड कप ओपन और वेटरन वर्ग डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट अब अंतिम चरण में है, जिसके मेगा फाइनल के महामुकाबले आठ फरवरी को खेले जाएंगे। 24 फरवरी से आयोजित गोल्ड कप क्रिकेट डे-नाइट टूर्नामेंट में ओपन वर्ग में जिले की 8 टॉप टीमें तो वेटरन वर्ग की 22 टीमों ने […]

2 min read
Google source verification
क्रिकेट आयोजन।

क्रिकेट आयोजन।

सिवनी. मिशन स्कूल ग्राउंड में आयोजित गोल्ड कप ओपन और वेटरन वर्ग डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट अब अंतिम चरण में है, जिसके मेगा फाइनल के महामुकाबले आठ फरवरी को खेले जाएंगे। 24 फरवरी से आयोजित गोल्ड कप क्रिकेट डे-नाइट टूर्नामेंट में ओपन वर्ग में जिले की 8 टॉप टीमें तो वेटरन वर्ग की 22 टीमों ने अपने खेलों का प्रदर्शन कर रही हैं।
विरोधी टीमों को मात देते हुए लीग से क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल से फाइनल तक पहुंचने की भिंड़त जारी है। इस भिंड़त से जूझकर आने वाली टीमों का महामुकाबला 8 फरवरी को खेला जाना है। गोल्ड कप अपने नाम करने अब मुकाबले अंतिम चरण में हैं। 5 फरवरी को खेले गए ओपन वर्ग के मैचों में पहला मैच अजान रायल सिटी और ज्वाला देवी टाइगर्स के मध्य खेला गया। जबकि दूसरा मुकाबला अजान 11 और कृष्णम आइकन के मध्य खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी अजान 11 ने निर्धारित 8 ओवरों में 6 विकेट खोकर 100 रनों लक्ष्य विरोधी टीम के समक्ष रखा।


अजान 11 की ओर बल्लेबाजी करते हुए इमरान ढिल्लन ने 28, अनस खान 24 और असीम 26 रन बनाए, वहीं कृष्णम आइकन की ओर से गेंदबाजी में आलोक कुमार ने 2 ओवर में 11 रन देकर 3 और 2 ओवर में 17 रन खर्च करते हुए 2 विकेट झटके। अपने लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृष्णम आइकन ने बिना विकेट खोए यह लक्ष्य को 6.5 ओवर में ही हासिल करते हुए 10 विकेट से यह मैच आसानी जीत लिया। कृष्णम आइकन के ओपनर बल्लेबाजों में आलोक कुमार ने 21 गेंदों में 55 रन की पारी खेलते हुए 7 छक्के और 4 चौंके लगाए, वहीं शुभम पटेल ने 20 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 42 रनों की लाजवाब पारी खेली।


ओपन वर्ग का तीसरा मुकाबला ज्वाला देवी टाइगर्स और जैस 11 के मध्य खेला गया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए ज्वाला देवी टाइगर्स ने 7 खिलाडिय़ों को खोकर 84 रनों का स्कोर निर्धारित 8 ओवर में जैस 11 के सामने रखा, जिसका पीछा करते हुए 6.4 ओवर में ही जैस के खिलाडिय़ों ने 5 विकेट गंवाकर कर यह लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कराई। अपने शानदार खेल प्रदर्शन टीम के अनुशासन और एकजुटता के चलते टीम ज्वाला देवी टाइगर्स ने ओपन वर्ग की श्रृंखला में सेमीफाइनल के लिए पहली टीम बनी। अंतिम मुकाबला वेटरन वर्ग की टीम एमसीजी और सिंघम के बीच खेला गया 8 ओवरों के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीजी ने 4 विकेट खोकर 67 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में टीम सिंघम ने यह मुकाबला 3 गेंद पहले अपने 5 विकेट गंवाकर कर 5 विकेट जीत लिया। इन मैचों में निर्णायक की भूमिका में सुनील सिंह, बंटी शैरा, राजा यादव, मिथलेश रहे, जबकि आनलाइन स्कोरिंग में जीत सिंह, जस्टिन ठाकुर का योगदान रहा। सात जनवरी को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

#BGT2025में अब तक