11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक: राजस्थान में 5 साल की बच्ची को झाड़ियों में ले गया 13 साल का किशोर, कपड़े उतारकर की रेप की कोशिश, रोने पर छोड़ा

13 Year Boy Attempt Rape From 5 Year Girl: पांच साल की बालिका के साथ पड़ोस में रहने वाले किशोर ने बलात्कार का प्रयास किया। पुलिस ने बालिका का मेडिकल मुआयना कराया। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Police

प्रतीकात्मक तस्वीर-AI

Rajasthan Crime: झालावाड़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 5 साल की बालिका के साथ बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बालिका को तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया।

पड़ोस में रहने वाले किशोर पर आरोप

परिजनों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला 13 साल का किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर पास ही झाड़ियों में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार का प्रयास किया। बच्ची के रोने और शोर मचाने पर किशोर उसे छोड़कर मौके से भाग गया।

रोती हुई घर पहुंची बच्ची

घटना के बाद बालिका रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन तुरंत उसे लेकर थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका का मेडिकल मुआयना कराया है। महिला थाना पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि मामला गंभीर है और बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों के तहत जांच की जा रही है। आरोपी नाबालिग होने के कारण किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।