
oplus_136314912
Jhalawar Murder News झालावाड़ (अकलेरा) क्षेत्र की ग्राम मदनपुरिया में मंगलवार को एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक सोमवार को ही एक जने की हत्या के मामले में सात साल के कारावास की सजा भुगतकर लौटा था। मृतक के परिजन कोटा रहते है। उनके आने पर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा और उनकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया जाएगा।
थानाधिकारी धर्माराम जाट ने बताया कि मदनपुरिया गांव में कालूलाल भील [40] पुत्र मोतीलाल का शव मंगलवार को दौलतराम भील के खेत में लहूलुहान हालत मिला था शव को अकलेरा स्थित सेटेलाइट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के परिजन वर्तमान में कोटा में रहते हैं, उन्हें सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। जांच में पता चला है कि कालूलाल भील ने वर्ष 2021 में गांव के ही भैरूलाल की हत्या की थी। इस मामले में उसे 7 वर्ष के कारावास की सजा हुई थी। यह सजा काटने के बाद वह सोमवार को ही अपने गांव लौटा था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
Published on:
10 Feb 2026 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
