जांजगीर चंपा, May 25, 2026

Accident News: जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भंवतरा के दो युवक रविवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा मस्तूरी क्षेत्र में संदीपनी कॉलेज के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार हरीश कुमार कश्यप और अजित साहू बाइक से रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना में हरीश कुमार कश्यप के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं अजित साहू भी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पहले अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रायपुर की एक निजी कंपनी में काम करते थे और काम के सिलसिले में रायपुर जा रहे थे। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौ
Updated on: 25 May 2026 11:21 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।