29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांजगीर चंपा, May 27, 2026

Heat Stroke Death: भीषण गर्मी के चलते ट्रक में बिगड़ी ड्राइवर की तबीयत, कुछ देर में हुई मौत

Heat Stroke Death: जांजगीर-चांपा में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी और लू का असर जानलेवा साबित होने लगा है। जिले में तापमान 44 डिग्री पहुंचने के बीच हीट स्ट्रोक से एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

Heat Stroke Death

Heat Stroke Death(photo-patrika)

Heat Stroke Death: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। नौतपा के दौरान मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना जताई है। लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते लोग दोपहर के समय घरों में रहने को मजबूर हैं और सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है।

Heat Stroke Death: केरा के पास बिगड़ी चालक की तबीयत

इसी बीच जिले में हीट स्ट्रोक से एक ट्रक चालक की मौत की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी 47 वर्षीय नरेश रोहिदास बलौदा बाजार से सामान लेकर जमशेदपुर जा रहा था। मंगलवार दोपहर जब वह केरा क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी और लू के कारण उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे केरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में गर्मी को लेकर लोगों में चिंता और डर का माहौल है। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के कारण दिहाड़ी मजदूरों, वाहन चालकों और खुले में काम करने वाले लोगों की परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में रहने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन ने भी लोगों से पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल जिले में गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें