29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांजगीर चंपा, May 23, 2026

Janjgir Crime News: छत्तीसगढ़ पुलिस का ऑपरेशन हंट, चर्चित गोलीकांड और अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, तीन गिरफ्तार

Chhattisgarh Crime: जांजगीर पुलिस ने ऑपरेशन हंट अभियान चलाकर चर्चित गोलीकांड मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Janjgir Crime News

चर्चित गोलीकांड मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार (Photo Patrika)

Janjgir Crime News: जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड और अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने एक माह बाद सुलझा लिया है। पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हंट” के तहत चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक महीने पहले ग्राम करही में गोलीकांड की घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिससे मामले की जांच चुनौतीपूर्ण बन गई थी। घटना के बाद पुलिस की कई टीमों का गठन कर लगातार संदिग्धों की तलाश की जा रही थी।

Janjgir Crime News: ऑपरेशन हंट के तहत कार्रवाई

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। “ऑपरेशन हंट” के तहत की गई कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल की है।

आईजी गर्ग ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य सबूत भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें