11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल नेटवर्क बदहाल, ऊंचे टीलों पर जाकर करनी पड़ रही मोबाइल पर बात

ग्राम फूलासर क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या से ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां लगे बीएसएनएल टावर की रेंज एक किलोमीटर एरिया में भी प्रभावी नहीं है। नेटवर्क की इस समस्या के चलते ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

ग्राम फूलासर क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या से ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां लगे बीएसएनएल टावर की रेंज एक किलोमीटर एरिया में भी प्रभावी नहीं है। नेटवर्क की इस समस्या के चलते ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नेटवर्क की दिक्कत बनी हुई है। मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से किसानों और आमजन तक जरूरी सूचनाएं समय पर नहीं पहुंच पातीं। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। मजबूरी में ग्रामीण मोबाइल नेटवर्क के लिए ऊंची जगहों की तलाश करते हैं, तो कहीं ऊंचे टीलों पर जाकर बातचीत या जरूरी सूचनाएं प्राप्त करते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि फूलासर क्षेत्र के जानीपुरा, राजीवनगर, रेहरुण्ड, अंबेडकर नगर, डूडी फांटा, इगांनप एरिया, उदयनगर व छः ढाणी सहित आसपास के क्षेत्रों में नेटवर्क कमजोर होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण शंभूराम ईणखिया, भैराराम परिहार, दुर्गाराम, कल्याण गर्ग, जीवणराम सहित अन्य ग्रामीणों ने शीघ्र कवायद कर नेटवर्क समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।