
Photo: AI Gemini
जयपुर। अब बिजली-पानी का बिल भरने या प्रमाण पत्र बनवाने के लिए न लाइन में लगना पड़ेगा और न ही सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने होंगे। राजस्थान सरकार ई-मित्र सेवाओं को सीधे मोबाइल ऐप और वाट्सऐप पर ले जा रही है। यह सिर्फ एक तकनीकी अपडेट नहीं, बल्कि उस पुराने सिस्टम को बदलने की कोशिश है जो सालों से काउंटर, पर्ची और इंतजार पर चलता रहा।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (डीओआइटी) ने ई-मित्र मोबाइल ऐप का नया अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया है, जिससे वाट्सऐप पर बिजली-पानी बिल भुगतान और रिचार्ज के लिए ई-मित्र पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
वहीं, अगले चरण में जन्म, मृत्यु, जाति प्रमाण पत्र व जन आधार सहित 100 से अधिक सेवाएं जोड़ने की तैयारी की जा रही है। साथ ही भविष्य में वॉयस कमांड की सुविधा भी जोड़ी जाएगी। खास यह है कि हिंदी, अंग्रेजी और राजस्थानी में बोलकर काम हो सकेगा। वर्तमान में ई-मित्र के जरिए 600 से ज्यादा सेवाएं दी जा रही हैं।
वाट्सऐप बिजनेस अकाउंट नंबर जारी होगा। इस पर अंग्रेजी में ‘हाय’ लिखते ही चैटबॉट एक्टिव होगा। बिल की जानकारी, आवेदन की स्थिति, प्रमाण पत्र डाउनलोड और आवेदन से भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया चैट के माध्यम से होगी।
-जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र अब आवेदन से डाउनलोड तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध होगी
-जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, सत्यापन और प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा मिलेगी
-जन आधार से जुड़ी सेवाएं अपडेट, लिंकिंग और सत्यापन सहित एक ही प्लेटफॉर्म पर होंगी
-100 से अधिक अतिरिक्त सरकारी सेवाएं मोबाइल और वाट्सऐप के जरिए चरणबद्ध जोड़ी जाएंगी
-गांव और छोटे कस्बों के लोगों को
-बुजुर्ग, महिलाएं और श्रमिक वर्ग
-जिनके पास स्मार्टफोन नहीं, वे ई-मित्र कियोस्क से भी वही सेवाएं ले सकेंगे
Published on:
15 Feb 2026 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
