
जयपुर। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को जयपुर मेट्रो का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मानसरोवर से लेकर छोटी चौपड़ तक ट्रेन में बैठकर सफर किया। दौरे का उद्देश्य मेट्रो की प्रगति, तकनीकी उत्कृष्टता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा करना था।
बातचीत के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि जयपुर मेट्रो निर्माण गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक तकनीक के समन्वय के साथ किया गया है। राज्य सरकार का भारत सरकार से संवाद जारी है और मेट्रो फेज-2 की स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है।
फेज-1डी निर्माण कार्यों की समीक्षा
मुख्य सचिव ने फेज-1डी (मानसरोवर से 200 फीट बाईपास, अजमेर रोड चौराहा) के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। गुणवत्ता नियंत्रण, संरचनात्मक मानकों और अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग की सराहना की। परियोजना निदेशकों ने वर्तमान स्थिति और तकनीकी विशेषताओं की प्रस्तुति दी।
ऑपरेशन और सिक्योरिटी कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण
मानसरोवर डिपो स्थित ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर और सिक्योरिटी कंट्रोल सेंटर में मुख्य सचिव ने रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम, ट्रेन परिचालन व्यवस्था, सुरक्षा तंत्र कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
मेट्रो यात्रा कर लिया फीडबैक
मुख्य सचिव ने मानसरोवर से छोटी चौपड़ स्टेशन तक मेट्रो यात्रा कर परिचालन व्यवस्था का प्रत्यक्ष अनुभव लिया।
Updated on:
15 Feb 2026 04:57 pm
Published on:
15 Feb 2026 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
