15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान पर आमजन से मांगी जाएगी राय

शहर के कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) पर अब आमजन की राय ली जाएगी। ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में यह निर्णय हुआ है। बैठक में निर्णय के अनुसार, प्लान को सार्वजनिक किया जाएगा। ताकि नागरिक इसे देख सकें और अपनी आपत्तियां व सुझाव दे सकें। इसके लिए सात दिन का समय निर्धारित किया जाएगा। ये […]

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Amit Pareek

Feb 15, 2026

JDA Office.Jaipur Photo:- Praveen Verma

शहर के कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (सीएमपी) पर अब आमजन की राय ली जाएगी। ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में यह निर्णय हुआ है। बैठक में निर्णय के अनुसार, प्लान को सार्वजनिक किया जाएगा। ताकि नागरिक इसे देख सकें और अपनी आपत्तियां व सुझाव दे सकें। इसके लिए सात दिन का समय निर्धारित किया जाएगा।

ये है प्लान में

कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान शहर की यातायात व्यवस्था को समग्र रूप से सुधारने की दीर्घकालिक योजना होती है। इसमें सडक़ नेटवर्क, सार्वजनिक परिवहन, पैदल पथ, साइकिल ट्रैक, पार्किंग और भविष्य की यातायात जरूरतों का आकलन शामिल रहता है।

इसका उद्देश्य

-ट्रैफिक जाम कम करना

-प्रदूषण घटाना

-आमजन के लिए सुरक्षित और सुलभ परिवहन

-निजी वाहनों पर निर्भरता कम करना

इन पर लोग दे सकेंगे सुझाव

-सडक़ नेटवर्क

-पब्लिक ट्रांसपोर्ट (बस, मेट्रो आदि)

-पैदल पथ और साइकिल ट्रैक

-पार्किंग व्यवस्था

-ट्रैफिक सिग्नल और जंक्शन सुधार