11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget 2026: गुलाबी नगर को ₹1300 करोड़ की सौगात, एलिवेटेड रोड से लेकर अंडरपास तक बड़े प्रोजेक्ट

राजस्थान विधानसभा में आज पेश होने वाले राज्य बजट से राजधानी जयपुर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की ओर से भेजे गए 12 प्रमुख प्रस्तावों को बजट में शामिल किए जाने की तैयारी है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Ashwani Kumar

image

अश्विनी भदौरिया

Feb 11, 2026

JDA

फाइल फोटो पत्रिका

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में आज पेश होने वाले राज्य बजट से राजधानी जयपुर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की ओर से भेजे गए 12 प्रमुख प्रस्तावों को बजट में शामिल किए जाने की तैयारी है। इन प्रस्तावों के तहत गुलाबी नगर के लिए करीब ₹1300 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा संभव है।


बजट में जयपुर को ट्रैफिक जाम और जलभराव की समस्या से राहत दिलाने वाले प्रोजेक्ट्स पर खास फोकस रहेगा। एलिवेटेड रोड, अंडरपास, मास्टर ड्रेनेज, ट्रैफिक सेफ्टी वर्क और पार्क विकास जैसे कार्य शामिल किए गए हैं।


बजट में शामिल होने वाले प्रमुख प्रस्ताव

-आगरा रोड स्थित पुरानी चुंगी रोड पर अंडरपास – ₹20 करोड़
-सीकर रोड पर रोड नंबर 1 से 5 तक एलिवेटेड रोड – ₹100 करोड़
-कालवाड़ रोड पर मास्टर ड्रेनेज वर्क – ₹100 करोड़
ट्रैफिक सेफ्टी वर्क (मीडियन, रेलिंग, जंक्शन सुधार) – ₹30 करोड़
-चंदलाई बांध को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करना – ₹25 करोड़
-करणी पैलेस रोड, तलाइ पार्क का विकास – ₹2 करोड़
-आनंद वन और लोहाराम में पार्क विकास कार्य – ₹13 करोड़
-मालवीय नगर में पार्किंग विकास – ₹40 करोड़
- वैशाली नगर क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य – ₹60 करोड़
जलभराव और ड्रेनेज पर विशेष जोर
बजट में सांगानेर और पृथ्वीराज नगर दक्षिण की सैकड़ों कॉलोनियों में जलभराव से राहत के लिए ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की घोषणा भी संभव है। इसके लिए JDA करीब ₹100 करोड़ खर्च करेगा।
इसके अलावा अरण्य भवन से जगतपुरा आरओबी तक करीब 4.4 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड के निर्माण पर भी काम चल रहा है, जिस पर लगभग ₹560 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। यह प्रोजेक्ट पहले से ही JDA स्तर पर प्रक्रियाधीन है।