
Photo: Patrika
Gas Cylinder Supply: जयपुर. राजस्थान में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और घरेलू उपभोक्ताओं को इसकी आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए उपलब्धता से लेकर वितरण तक प्रभावी निगरानी की जाए।
मुख्यमंत्री ने नागरिक आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर पूरी व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एलपीजी गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी या कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जाए। यदि इस प्रकार की गतिविधियां सामने आती हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला कलेक्टरों को भी नियमित निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। किसी भी समस्या की स्थिति में आमजन हेल्पलाइन नंबर 181 और 112 पर संपर्क कर सकते हैं।
Updated on:
11 Mar 2026 10:19 pm
Published on:
11 Mar 2026 10:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
