11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSTC: राजस्थान प्री-डीएलएड 2026: आवेदन फॉर्म में संशोधन का मौका, 13 से 19 मार्च तक खुला रहेगा पोर्टल

Rajasthan Exam Update: BSTC 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, ऑनलाइन फॉर्म सुधार की प्रक्रिया 13 मार्च से शुरू। प्री-डीएलएड 2026: आवेदन में गलती सुधारने का अंतिम अवसर, 200 रुपये शुल्क के साथ कर सकेंगे संशोधन।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 11, 2026

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025

Rajasthan BSTC(Symbolic Image-Freepik)

Rajasthan Education News: राजस्थान में प्री-डीएलएड (BSTC) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर दिया गया है। Vardhman Mahaveer Open University द्वारा जारी आदेश के अनुसार अभ्यर्थी 13 मार्च से 19 मार्च 2026 तक अपने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार कर सकेंगे।

कार्यालय समन्वयक, प्री-डीएलएड परीक्षा 2026 की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राजस्थान में संचालित सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के विभिन्न अध्यापक शिक्षा संस्थानों में D.El.Ed. (सामान्य/संस्कृत) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई अभ्यर्थियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह संशोधन का अवसर दिया गया है।

अभ्यर्थी अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से 200 रुपये शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधार सकेंगे। हालांकि कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इनमें अभ्यर्थी का नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और पाठ्यक्रम का प्रकार (सामान्य/संस्कृत) शामिल हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर ही संशोधन करने की अपील की है, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।