11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Alert 12 March: राजस्थान में 12 मार्च से तापमान में राहत, 14-15 मार्च को आंधी और हल्की बारिश के आसार

Weather Forecast India: प्रदेश में फिलहाल गर्मी का असर, लेकिन 14 मार्च से बदलेगा मौसम। पश्चिमी विक्षोभ का असर: राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ तापमान गिरेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 11, 2026

IMD Warning, CG Weather Update

Rajasthan Rain Forecast: जयपुर. राजस्थान में इन दिनों गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 6 से 8 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश के अधिकांश भागों में अगले तीन से चार दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 48 घंटों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इस दौरान 10 और 11 मार्च को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं हीटवेव की स्थिति रही। हालांकि 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

वहीं 14 और 15 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलने के आसार हैं। इस दौरान जयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।