
जयपुर शहर का दृश्य। फोटो पत्रिका
Rajasthan Budget 2026 : जयपुर शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर करने का काम शहर में बेहद धीमी गति से चल रहा है। लेफ्ट टर्न से लेकर शहर के बाहरी इलाकों में ट्रैफिक लाइट लगाने के काम हुए हैं। पिछले बजट में सरकार ने 250 करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा की गई थी।
इतना ही नहीं, शहर को मेट्रो ट्रेन के विस्तार का भी इंतजार है। पिछले बजट में 12000 करोड़ फंड की घोषणा की गई थी। हालांकि, अब तक डीपीआर दिल्ली में घूम रही है। वहीं, जयपुर में एक चरण का कार्यादेश भी जारी कर दिया है। जमीन पर काम शुरू होने का इंतजार है।
सड़कों के काम बड़े स्तर पर हुए हैं। इनकी बजट में घोषणा भी हुई थी। वीकेआइ, विद्याधर नगर, सांगानेर, जगतपुरा, झोटवाड़ा क्षेत्र में 180 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुए हैं।
1- ओटीएस चौराहे पर फ्लाईओवर की घोषणा की गई थी। 80 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया था। जेडीए ने पुलिया को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है।
2- अरण्य भवन चौराहा से जगतपुरा से फ्लाईओवर काम शुरू नहीं हो पाया है। सॉइल टेस्टिंग का काम पूरा हो गया है।
ये घोषणा फेल
झोटवाड़ा आरओबी से खातीपुरा आरओबी के बीच बजट घोषणा पर जेडीए अमल नहीं कर पाया। रिपोर्ट में इसे फिजिबल नहीं माना गया।
1- झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पृथ्वीराज नगर उत्तर और जोन-12 की कॉलोनियों में सीवरेज का काम तेजी से चल रहा है।
2- हवामहल विधानसभा क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की घोषणा अब तक धरातल पर नहीं उतरी है। 12 जगह के लिए डीपीआर बनाने का काम चल रहा है। यह मार्च तक पूरी होगी।
यहां कुछ नहीं
देहलावास एसटीपी के पानी का उपयोग करने की बात कही गई थी। इस पानी को हिंगोनिया गोशाला तक उपचारित पानी पहुंचाया जाएगा। अब तक इस पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है।
सीकर रोड, अजमेर रोड और न्यू सांगानेर रोड पर बेकार पड़े बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने की घोषणा पर जेडीए ने अमल किया है और तीनों जगह इनको हटाया जा चुका है। उधर बजट में द्रव्यवती नदी को अपग्रेड करने और नदी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की बात कही थी। इस पर 50 करोड़ रुपए खर्च करने की बात कही थी।
15 करोड़ रुपए की लागत से स्वर्ण जयंती पार्क, विद्याधर नगर को ऑक्सीजोन के रूप में विकसित किया जाएगा। इन दोनों घोषणाओं को एक करके जेडीए ने डीपीआर तैयार करवाई है। रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है।
Published on:
09 Feb 2026 08:51 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
