13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: अचानक दिल्ली पहुंचे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, अमित शाह से की मुलाकात

Kirori Lal Meena: दिल्ली में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

less than 1 minute read
Google source verification
Kirodi Lal Meena, Amit Shah meeting, Rajasthan agriculture minister, Delhi political meeting, Centre state discussion, Rajasthan development issues, BJP leadership meeting, Cooperative ministry India, Home minister Amit Shah, Rajasthan politics news, Government policy discussion, Political courtesy meeting, Rajasthan central relations, National leadership meeting, Indian political update

किरोड़ी लाल मीणा और अमित शाह। फाइल फोटो- पत्रिका

जयपुर। राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजस्थान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक के दौरान राज्य के विकास सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व और निर्णय क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से देश की शासन व्यवस्था को नई दिशा मिली है।

अमित शाह का दूरदर्शी नेतृत्व

मीणा ने अपने संदेश में लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दूरदर्शी नेतृत्व देश को निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ नेतृत्व के कारण देश में विकास की गति तेज हुई है और विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस मुलाकात को राजस्थान से जुड़े कई अहम मुद्दों के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि राज्य के विकास, सहकारिता क्षेत्र और कृषि से जुड़े विषयों पर केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई होगी। गौरतलब है कि किरोड़ी लाल मीणा समय-समय पर राज्य के विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करते रहे हैं। दिल्ली में हुई यह मुलाकात भी राजस्थान के हितों और विकास से जुड़े विषयों के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।