13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एलपीजी गैस की कमी के आरोपों पर मदन राठौड़ का जवाब, बोले- देश में गैस-तेल की कोई कमी नहीं

LPG Shortage News: देश में एलपीजी गैस की कथित कमी को लेकर लोकसभा में हंगामा हुआ। राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि देश में गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। जानिए आगे क्या बोले मदन राठौड़।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Himesh Rana

Mar 13, 2026

Madan Rathore Statement

मदन राठौड़ (फोटो- पत्रिका)

LPG Shortage News: देश में एलपीजी गैस की कमी बताते हुए शुक्रवार को लोकसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार रोकनी पड़ी। इस बीच राजस्थान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष और सांसद मदन राठौड़ ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि देश में गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है।

भ्रम फैलाने की कोशिश

दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिल्कुल सही कहा है कि देश में कहीं भी गैस, पेट्रोल या डीजल की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उत्पादन बढ़ाया है और जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारू हैं। उनके अनुसार विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह देश में अराजकता और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

लोकसभा में नारेबाजी से बढ़ा विवाद

शुक्रवार को जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने एलपीजी की कथित कमी का मुद्दा उठाया। विपक्षी सदस्य आसन के पास पहुंचकर नारेबाजी करने लगे और “मोदी जी, एलपीजी” के नारे लगाए। लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

रीजीजू ने कांग्रेस पर साधा निशाना

संसदीय कार्य मंत्री किरण रीजीजू ने भी इस मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद और उनके नेता राहुल गांधी सुधरने को तैयार नहीं हैं। रीजीजू ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के नेता संसद परिसर में गिलास और थाली लेकर नाटक कर रहे हैं ताकि जनता का ध्यान खींच सकें, लेकिन जनता सब देख रही है और ऐसे व्यवहार से सत्ता में आना संभव नहीं है।