New Delhi: Commuters move through dense fog on a cold winter morning in New Delhi on Wednesday, January 15, 2025. (Photo: IANS/Qamar Sibtain)
Winter : दीपावली से पहले जबलपुर सम्भाग के जिलों के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। उत्तर पूर्वी हवा ने ठंड को रोक रखा है। लेकिन, सुबह और रात में हल्की ठंडक बनी हुई है। दूसरी तरफ मानसून जाने के बाद बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण सम्भाग के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। शुक्रवार को सम्भाग के छिंदवाड़ा, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। जबलपुर में दिन भर चटक धूप खिली। रात के पारे में हल्की गिरावट दर्ज की गई। सुबह शाम हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें, तो शनिवार को सम्भाग के जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, जबलपुर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
शुक्रवार अधिकतम तापमान हल्का बढ़कर 32 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य था। न्यूनतम तापमान हल्का लुढ़ककर 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। हवा में नमी 77 फीसदी दर्ज हुई। आने वाले तीन चार दिनों में रात के तापमान में हल्की गिरावट की सम्भावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 16 अक्टूबर को पूरे देश से वापस लौट गया है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र की ऊपरी हवा में चक्रवातीय परिसंचरण विद्यमान है। इसके प्रभाव से 19 अक्टूबर के आसपास केरल-कर्नाटक तटों के समीप दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की सम्भावना है। हवा का रुख उत्तर पूर्वी होने और बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण जबलपुर संभाग के अधिकतर जिलों में बादल छाए हैं
Updated on:
18 Oct 2025 12:40 pm
Published on:
18 Oct 2025 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग