Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Municipal Corporation action: विजय नगर की अवैध चौपाटी पर चला बुलडोजर, एक सैकड़ा अतिक्रमण साफ़

Municipal Corporation action: विजय नगर की अवैध चौपाटी पर चला बुलडोजर, एक सैकड़ा अतिक्रमण साफ़

2 min read
Municipal Corporation action

Municipal Corporation action

Municipal Corporation action: शहर के विजय नगर में अहिंसा चौक से एकता चौक तक सडक़ के किनारे खुली चौपाटी को को अवैध करार देते हुए नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी अमले ने शुक्रवार को हटा दिया। आठ घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान एक सैकड़ा से अधिक स्थाई और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। यहां लगने वाली फास्ट फूड नूडल्स, मोमोज और चाट की दुकानों के कारण यातयात बाधित हो रहा था। नगर निगम का अतिक्रमण निरोधी अमला पुलिस बल के साथ 9 बजे कार्रवाई करने पहुंचा। अहिंसा चौक के पास बनी चौपाटी पर कई दुकानदारों ने स्थायी ठिकाने बना लिए थे। सर्विस रोड पर भी अतिक्रमण कर लिया था। कार्रवाई शुरू होने पर कुछ दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन अमले की मौजूदगी के कारण वे पीछे हट गए।

Municipal Corporation action: कार्रवाई को बताया गलत

चौपाटी में दुकान लगाने वालों ने निगम की कार्रवाई को गलत बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन ने ही उन्हें जगह आवंटित की थी। उनका यह भी कहना था कि यदि अधिकारी चौपाटी पर नजर खते तो अतिक्रमण नहीं होता। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया।

Municipal Corporation action: फ्लैक्स, बोर्ड भी हटाए

अहिंसा चौक और एकता चौक के बीच लोहे के डिवाइडर के अंदर बने कब्जे पूरी तरह हटा दिए गए। कॉलोनी की सर्विस रोड जो फास्टफूड स्टॉल्स और अवैध ढांचों से घिर गई थी, अब साफ और चौड़ी नजर आने लगी है। यहां पर लगे फ्लैक्स, बोर्ड और अवैध पार्किंग को भी हटाया गया।

Municipal Corporation action: दूसरी जगह करेंगे व्यवस्था

कार्रवाई के दौरान विधायक अभिलाष पांडे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अवैध चौपाटी के कारण यातायात बाधित हो रहा था। इसलिए कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही चौपाटी के व्यापारियों के लिए दूसरी जगह व्यवस्था की जाएगी। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक विनय सक्सेना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। साथ ही व्यापारियों और अधिकारियों के साथ चर्चा कर दीपावली के बाद वैकल्पिक स्थल तय करने पर सहमति दिलवाई।

Municipal Corporation action: स्थाई अतिक्रमण अलग कर दिए गए हैं। दीपावली को देखते हुए चलित ठेलों से व्यवसाय करने की अनुमति दी गई है।

  • मनीष तड़से, अतिक्रमण निरोधी दस्ता प्रभारी, नगर निगम

Municipal Corporation action: विजय नगर चौपाटी में मनमाना निर्माण कर लिया गया था। इससे ट्रैफिक सहित अन्य समस्याएं राहगीरों को हो रही थीं। इसे देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

  • राम प्रकाश अहिरवार, निगमायुक्त