पत्रिका फाइल फोटो
accident : पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वारी में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हुआ। मंडला से काम करने आए श्रमिक दीपावली से पहले मंडला लौटने की तैयारी कर रहे थे। लोडिंग वाहन में सामान जमा करने के दौरान वाहन के केबिन पर चढ़ा ड्राइवर ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से टकरा गया। हादसे में पूरे वाहन में करंट फैल गया, जिससे ड्राइवर की मौत हो गई और दो श्रमिकों की हालत गंभीर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय वाहन में कुल सात श्रमिक मौजूद थे। बिजली का करंट वाहन में फैलते ही सभी इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय ग्रामीण और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद को पहुंचे और प्रभावितों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंडला से 20 श्रमिक पाटन ग्राम ग्वारी निवासी राकेश सिंह के खेत में मक्का काटने आए थे। उनका काम शुक्रवार को खत्म हो गया। मजदूरों ने शुक्रवार रात ही मंडला निकलने का मन बनाया। उन्होंने लोडिंग वाहन के चालक ग्राम डूंडी निवासी रोशन से सम्पर्क किया। रोशन और श्रमिकों के बीच सौदा तय हुआ। शुक्रवार रात रोशन लोडिंग वाहन लेकर ग्वारी पहुंचा। उसने वाहन को वहां से गुजर रही 11 केवीए लाइन के नीचे खड़ा कर दिया। वह केबिन में चढ़कर सामान जमा रहा था। सात श्रमिक वाहन में खड़े थे। तभी अचानक राकेश ऊपर से गुजर रही लाइन से टकरा गया। जोरदार धमाका के साथ पूरे वाहन में करंट फैल गया। राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे-तैसे अन्य श्रमिकों ने सभी सातों को वाहन से उतारा। उन्हें पाटन शासकीय अस्पताल ले जाया गया। दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल रेफर कर दिया गया। पांच का पाटन में इलाज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रैक्टर पलटने से उसकी चपेट में आए एक युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। बरगी पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि चरगवां के कमतिया गांव निवासी भरत सिंह उइके का बेटा हरछठ सिंह उइके (28) ट्रैक्टर लेकर शुक्रवार को बरगी के चौरापौड़ी गांव जा रहा था। रास्ते में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नाले में पलट गया। वह ट्रैक्टर में दब गया। सूचना पर पुलिस और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। छरछठ को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Updated on:
18 Oct 2025 11:43 am
Published on:
18 Oct 2025 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग