
Tarot Card Reading 1 November 2025 :
Tarot Card Reading 1 November 2025 : हिन्दू पंचांग के अनुसार 1 नवंबर 2025, शनिवार का दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर पड़ रहा है। इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेगा। टैरो कार्ड्स के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आएगा। कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ और आत्मविश्वास में वृद्धि मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और रिश्तों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से आज के टैरो कार्ड्स आपकी राशि के लिए क्या संदेश लेकर आए हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन संपत्ति संबंधित मामलों में काफी अच्छा है। आज आप भवन या भूमि की खरीददारी कर सकते हैं। साथ ही आज दिन के दूसरे हिस्से में आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज आपके विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन पक्ष में रहेगा। आज आपकी परिस्थिति तेजी से बदलने लगेंगे। आपको ऐसा लगेगा मानों सबकुछ आपके विरुद्ध हो गया है मानसिक तनाव भी आपको मिल सकता है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को आज कोशिश करनी है कि वह अपने मामलों में ही सीमित रहें। दूसरों के मामलों में पड़ने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज खुद को रिलैक्स महसूस करने के लिए पार्क में जाकर थोड़ा समय जरूर बीताएं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों के मन में आज घरेलू मामलों को लेकर काफी उथल पुथल रहने वाली है। हालांकि, आज दोपहर बाद आपके लिए तनाव और बढ़ सकता है। साथ ही आपको गृहस्थ जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के खर्चों में आज कमी देखने को मिलेगा। जिससे आज आपको शांति का अनुभव होगा। हालांकि, आज आपको अपनी संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती है।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के जातकों को आज अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आज उनकी सेहत थोड़ा नासाज रह सकती है। साथ ही आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में काफी अच्छा साबित होगा। अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने खानपान और अपने लाइफस्टाइल पर थोड़ा फोकस करना होगा। वरना आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साथ ही आज आपको काम करने में सुख और सफलता दोनों मिलेगी।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के जातकों को आज कम समय में अधिक काम करने में कामयाबी हासिल होगी। आज आप कई काम पूरे करने में सफल रहेंगे। इस समय आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के व्यापारी वर्ग के जातकों को व्यापार में आज पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। आज आपके सामने तमाम तरह की परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन, आप अपनी सूझबूझ से सभी कठिनाइयों को हल करने में सफल रहेंगे।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातकों को इस अवधि में हर काम बहुत ही संयम से करने की जरूरत है। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग है।
Published on:
31 Oct 2025 02:15 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग


