Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal, 30 October 2025 : गुरुवार 30 अक्टूबर राशिफल : मकर राशि में चंद्रमा, इन 4 राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता

Aaj Ka Rashifal 30 October 2025 : आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2025: कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी और गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ है। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल।

3 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 30 October 2025

Aaj Ka Rashifal 30 October 2025 :

Aaj Ka Rashifal 30 October 2025 : आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2025 : आज 30 अक्टूबर 2025, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और गुरुवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में और चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए सफलता और तरक्की के अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ को आज संयम और सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष से मीन तक किसका दिन रहेगा शानदार और किसे करनी होगी थोड़ी सावधानी।

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

दूसरों पर निर्भरता बढ़ेगी। धन का आवागमन थोड़ा कम रह सकता है। आवश्यकता के लिए मित्रों की मदद लेनी पड़ सकती है। शिक्षा से जुड़े लोगों को अपने कार्यों में तत्परता दिखानी होगी। गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।
लकी कलर- रेड कलर
लकी अंक - 8

आज का वृषभ राशिफल राशि (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

राजनीति से जुडे लोग अति व्यस्त रह सकते हैं। सफलता के लिए कूटनीति का सहारा लेना होगा। पुराने संबंधों से मदद मिलेगी। शत्रुओं से सावधान रहना होगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी तल्खी आ सकती है।
लकी कलर- कॉपर कलर
लकी अंक - 5

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

आध्यात्मिक यात्रा में परिवार के साथ जाने के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारिक कार्यों की गति धीमी रहेगी। मित्रों से किए वादे पूरे करना मुश्किल रहेगा। पुराना निवेश लाभकारी सिद्ध होगा।
लकी कलर- ग्रीन कलर
लकी अंक - 6

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

सामाजिक मेल मिलाप बढ़ाने का समय है। परिवार के अविवाहितों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। जॉब में बदलाव की संभावना रहेगी।
लकी कलर- ग्रे कलर
लकी अंक - 8

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

घर और वाहन से जुड़ी आकांक्षाएं पूरी होने का समय है। परिवार की मदद मिल सकती है। बैंक और निवेश के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सावधानी रखनी होगी। छोटी असावधानी से बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।
लकी कलर- ब्राऊन कलर
लकी अंक - 2

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

वाक् चातुर्य से मार्केटिंग के क्षेत्र में विशेष सफलता पाने की संभावना रहेगी। पारिवारिक जीवन में ईर्ष्या और द्वेष से निपटना पड़ सकता है। घर के रिनोवेशन पर बचत खर्च होने की संभावना रहेगी।
लकी कलर- कॉफी कलर
लकी अंक - 3

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

मिलन सारिता में वृद्धि होगी। कार्य कुशलता बढ़ाने से सफलता का स्तर बढ़ेगा। आकस्मिक आय से उत्साहित रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने लोगों की एकाग्रता मित्रों के कारण भंग हो सकती है।
लकी कलर- ऑफ़ व्हाईट
लकी अंक - 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

भाई बहनों से संपत्ति विवाद के हल निकलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयासरत रह सकते हैं। पिता से संवाद में विनम्रता रखी तो अधिकार और सुविधाएं बढ़ सकती हैं।
लकी कलर- पीच कलर
लकी अंक - 1

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

किसी खास मुद्दे पर उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में एक दूसरे के प्रति त्याग की भावना दिखानी होगी तभी सौहार्द कायम रह पाएगा। स्वास्थ्य के मुद्दे पर अचानक समस्याएं बढ़ सकतीं हैं।
लकी कलर- ओरेंज कलर
लकी अंक - 4

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

महत्वपूर्ण दिन है वांछित कार्यों में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। विरोधियों का रुख भी सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी के प्रति विशेष उदारता के कारण अधिक धन खर्च हो सकता है।
लकी कलर- सिल्वर कलर
लकी अंक - 7

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

साथी कर्मि सहयोग करेंगे। उच्च अधिकारियों का सानिध्य मिलेगा। कार्य कुशलता की प्रशंसा होगी। प्रमोशन और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भावनात्मक संबंधों में दूरी की संभावना बन रही है।
लकी कलर- पिकॉक बल्यू
लकी अंक - 9

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

अभिभावकों की अपेक्षाएं बढ़ी हुई हो सकती है। आर्थिक खर्च संभालना मुश्किल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग लेना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत की आवश्यकता रहेगी।
लकी कलर- यलो कलर
लकी अंक - 5

#Rashifal-2025में अब तक