Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal, 31 October 2025 : आज का राशिफल : चंद्रमा का कुंभ में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Aaj Ka Rashifal, 31 October 2025 : आज 31 अक्टूबर 2025 को सूर्य तुला में और चंद्रमा मकर से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जानें वृषभ से मीन तक सभी राशियों का प्रेम, धन और करियर राशिफल।

3 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 31 October 2025

Aaj Ka Rashifal 31 October 2025 : 31 अक्टूबर का दैनिक राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal, 31 October 2025 : आज 31 अक्टूबर 2025, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा सुबह 6:48 बजे तक मकर राशि में रहेंगे, इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आज का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत और आर्थिक उन्नति का संकेत दे रहा है। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए, वृषभ से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और भाग्य के नजरिए से।

आज का वृषभ राशिफल राशि (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

अर्थव्यवस्था को उच्च स्तर पर ले जाने से जुड़ी योजनाओं पर काम करने का समय है। भाग्य का समर्थन मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन से आर्थिक लाभ मिल सकता हैं। भावनात्मक संबंधों को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं।
लकी कलर- ग्रीन कलर
लकी अंक - 3

आज का वृषभ राशिफल राशि (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

कर्म की प्रधानता रहेगी। लगातार एक के बाद एक क्रम से कार्य व्यवस्थाओं को पूरा करना होगा। माता-पिता से वार्तालाप में थोड़ा तनाव रह सकता है. सार्वजनिक जीवन में मेल मिलाप के लिए समय का अभाव रहेगा।
लकी कलर- ऑफ़ व्हाईट
लकी अंक - 8

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

प्रतिष्ठा पाने के लिए संतुलित व्यवहार करना होगा। कार्य कुशलता बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। भाग्य के समर्थन से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। उससे धन प्राप्ति की संभावना है। नकारात्मक लोगों से दूरी बनानी होगी।
लकी कलर- पीच कलर
लकी अंक - 6

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

परिश्रम का फल थोड़ा देरी से मिलने की संभावना है। मन में चिंता रह सकती है। व्यवहार कुशलता से नए संपर्क बनेंगे। वाणी के प्रभाव से रूठो को मनाने में सफल रहेगें। वाहन सावधानी से चलाएं।
लकी कलर- ब्राऊन कलर
लकी अंक - 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

नई मुलाकातों पर भी आपके व्यक्तित्व का गहरा असर रहेगा। नए भावनात्मक संबंधों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने से उत्साहित रहेंगे। मनोरंजन और सार्वजनिक कार्यक्रमों का हिस्सा हो सकते हैं।
लकी कलर- यलो
लकी अंक - 9

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

पुराने विवाद उभरकर आ सकते हैं। कूटनीति से काम लेना होगा। आर्थिक मुद्दों पर दूसरों पर निर्भरता बढ़ सकती है। खर्चों में कटौती करनी होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना होगा। मुलाकात प्रसन्नता दायक रहेगी।
लकी कलर- ब्राईट व्हाईट
लकी अंक - 3

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

शैक्षणिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है। पूर्व अनुमान सही सिद्ध होंगे। भावनात्मक संबंधों के प्रति निष्ठावान बने रहना होगा। आज अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। वाणी में मधुरता रखनी होगी।
लकी कलर- ब्ल्यु कलर
लकी अंक - 5

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

व्यवहारिक दृष्टिकोण रखना होगा। साझेदारों की अपेक्षाएं बढी हुई हो सकती हैं। व्यापार में पूंजी का निवेश बढ़ाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से थोड़ी अनबन रह सकती है। वार्तालाप में पारदर्शिता रखनी होगी।
लकी कलर- रेड कलर
लकी अंक - 1

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए उच्च अधिकारियों और साथी कर्मियों के बीच व्यावहारिक संतुलन बनाना होगा। भूमि और भवन के व्यापार से बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।
लकी कलर- महरून कलर
लकी अंक - 5

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

व्यवसायिक परिस्तिथियों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। योजनाओं में फेर बदल करना होगा। कार्य स्थल पर आपकी भूमिका में बदलाव हो सकता है। पेरेंट्स के स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। भाग्य का समर्थन मिलेगा।
लकी कलर- ओरेंज कलर
लकी अंक - 7

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यों की गति तेज रहेगी। शीघ्र लिए निर्णय उच्च स्तर के लाभ से जोड़ सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। साथी आपकी बात का सम्मान करेंगे। यात्रा टालना ठीक रहेगा।
लकी कलर- परपल कलर
लकी अंक - 5

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

बेरोजगारों को रोजगार पाने के योग बन रहे हैं। इन्टरव्यू में सफलता की अच्छी सम्भावना है। प्रयास करने होंगे भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेगें। परिवार जनों से वार्तालाप सुखद रहेगी। सकारात्मक ऊर्जा मिलने से उत्साहित होंगे।
लकी कलर- सैफ़्रॉन कलर
लकी अंक - 3

#Rashifal-2025में अब तक