Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monthly Tarot Reading October 2025 : मासिक टैरो राशिफल अक्टूबर 2025 तुला, मीन और कुंभ के लिए सफलता का ‘गोल्डन मंथ’!

Monthly Tarot Reading October 2025 : मासिक टैरो राशिफल अक्टूबर 2025 : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए स्वास्थ्य, करियर, प्रेम व पारिवारिक जीवन की भविष्यवाणी।

3 min read
Monthly Tarot Reading October 2025

October 2025 Tarot Horoscope : (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Monthly Tarot Reading October 2025 (मासिक टैरो राशिफल अक्टूबर 2025) : टैरो कार्ड्स की गणना दर्शाती है कि अक्टूबर 2025 का महीना तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य लाभ, नई शुरुआत और प्रगति के अवसर लेकर आ रहा है। यह माह कई राशियों के लिए शुभ और फलदायी साबित होगा, जबकि कुछ को संतुलन और धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी। जानिए टैरो कार्ड रीडर नितिका शर्मा के अनुसार यह अक्टूबर का महीना आपके लिए कितना खास रहने वाला है!

तुला (Libra) टैरो मासिक राशिफल (Libra Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों के लिए अक्टूबर का महीना शुभ फलदायक रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। जो व्यक्ति पहले से ही बीमार चल रहे हैं उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। लेकिन, दांपत्य जीवन में संबंध माध्यम रहने वाले हैं। संतान के साथ आपका तालमेल पहले से अच्छे होगा। विद्यार्थी अपनी मेहनत के अनुकूल सफलता प्राप्त करेंगे। उनके लिए समय शुभ है । शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। व्यापारियों के लिए भी महीने उन्नति दिलाने वाला रहेगा।

उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

वृश्चिक (Scorpio) टैरो मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशिवालों के लिए महीने मध्यम फल देने वाला रहेगा। आप इस महीने शारीरिक और मानसिक रुप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जबकि आर्थिक पक्ष से समय अनुकूल रहेगा। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। पारिवारिक सुख समृद्धि मध्यम रहेगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य की कमी के कारण कुछ तनाव बना रहेगा।

प्रेम संबंधों में बदलाव आएगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिए महीना शुभ है। साझेदारों के साथ व्यवसाय में कुछ समस्या महसूस होगी। संतान पक्ष से कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जिसका समाधान माह के अंत तक निकल जाएगा।

उपाय : भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।

धनु (Sagittarius) टैरो मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के लिए अक्टूबर का महीना लाभदायक रहेगा। इस महीने मांगलिक कार्यों में शामिल होने से आपको प्रसन्नता मिलेगी। व्यापारियों के मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपको यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा।

नौकरी पेशा वर्ग को भी शुरू किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और वह उत्साह से भरे हुए रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में सुख मध्यम फल देगा। आपको सलाह है कि अनावश्यक विवाद से बचें।

उपाय : आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए शुभ फलकारी होगा

मकर (Capricorn) टैरो मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा साबित होगा। इस महीने आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए। यह महीना आपके लिए शुरू में सुखदायक रहेगा। लेकिन, आपके स्वभाव में आपकी वृत्ति में गुस्से की वृद्धि हो सकती है। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है । अपनी वाणी पर संयम रखें।

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना शुभ है आर्थिक दृष्टि से समय मध्यम है, जोखिमपूर्ण धन के निवेश से बचें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कुछ छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती हैं जो मनोरंजन के उद्देश्य से रहेंगी और आनंद दायक रहेगी।

उपाय : मछलियों को दाना खिलाने से आर्थिक उन्नति होगी।

कुंभ (Aquarius) टैरो मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए अक्टूबर के महीने में जो भी महत्वपूर्ण कार्य करें उनमें अपने जीवनसाथी से सलाह जरुर लें। इस महीने आप का प्रदर्शन अत्यंत आत्मविश्वास से भरा हुआ रहेगा जिससे कि आपको लाभ प्राप्त होगा।

पारिवारिक सुख समृद्धि उत्तम रहेगी आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है। प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी, कोई नवीन प्रेम संबंध भी बन सकता है। नौकरी पेशा वर्क को यात्रा करनी पड़ सकती है। इस महीने आप जो भी नए काम शुरु करेंगे उन सभी में आपको सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा

उपाय : चंदन का तेल पर तिलक लगाने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

मीन (Pisces) टैरो मासिक राशिफल (Pisces Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों के लिए अक्टूबर का महीना काफी अच्छा रहेगा। नए व्यवसाय के प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से यह महीना आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका दांपत्य जीवन सुख में रहेगा।

विद्यार्थियों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है। आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा पर के लिए भी रुके हुए कामों में तरक्की के आसार हैं। व्यवसाय वर्ग के लिए भी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा और नवीन कार्य प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। घर में धार्मिक उत्सव होने की संभावना है, शुभ कार्यों में प्रवृत्ति बनेगी। इष्ट मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे ।

उपाय : प्रत्येक शनिवार सरसों के तेल क्या दान करें

#Rashifal-2025में अब तक

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग