Masik Rashifal Tarot October 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Masik Rashifal Tarot October 2025, मासिक टैरो राशिफल अक्टूबर 2025 : अक्टूबर 2025 का महीना टैरो कार्ड्स के अनुसार अलग-अलग राशियों के लिए नए अवसरों और चुनौतियों से भरा रहेगा। कहीं स्वास्थ्य और मानसिक शांति का आशीर्वाद मिलेगा तो कहीं कार्यक्षेत्र में थोड़ी रुकावटें सामने आएंगी। कुछ जातकों के लिए यह समय वैवाहिक जीवन और पारिवारिक संबंधों में मधुरता लाएगा, तो वहीं कुछ को आर्थिक निवेश और जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से बचने की सलाह दी जाती है। यात्रा, धार्मिक आयोजनों और सामाजिक संबंधों में सुधार भी इस महीने की खासियत रहेंगे। अक्टूबर का यह समय आत्मसंयम, संतुलित निर्णय और शुभ कार्यों की ओर झुकाव रखने वालों के लिए फलदायी सिद्ध होगा। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए कैसा रहेगा टैरो मासिक राशिफल अक्टूबर 2025। (Monthly Tarot Card Reading October 2025)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि अक्टूबर का महीना मेष राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य के मामले में काफी अच्छा रहेगा। इस महीने आप शारीरिक रूप से काफी स्वस्थ महसूस करेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति आपके लिए मध्यम रहने वाली है।
महीने के मध्य में आपको कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह है कि साझेदारी में कोई नया काम न करें। आपको सलाह है कि आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
लकी नंबर: 3
उपाय : केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए अक्टूबर के महीने में आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। सामाजिक और व्यवहारिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में भी वातावरण सकारात्मक रहेगा। परिवार का सहयोग आपको मिलेगा। संतान को भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। उनके भाग्य में वृद्धि होगी।
आपको सलाह है कि फिलहाल, जोखिम भरे कार्य करने से बचें। लेकिन, इस महीने आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है यह यात्राएं आपके लिए लाभप्रद रहेंगी।
लकी नंबर: 6
उपाय : कुत्ते को भोजन कराएं
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को अक्टूबर का महीना शुभ फलदायक रहने वाला है। धार्मिक कार्य में भी भाग लेने के अच्छे अवसर मिलेंगे। साथ ही स्वास्थ्य में कोई विशेष उतार-चढ़ाव नहीं आएगा। वांछित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। छोटे भाई से या बहन से मनमुटाव संभव है। व्यर्थ की यात्राओं से व्यय अधिक रहेगा। लेकिन, आपको सलाह है कि अति भावुक होने से बचें।
इस महीने नया निवेश करने से बचें। आपको सलाह है कि भावुकता से कोई कार्य न करें। वरना विवाद होने की संभावना हैं। नई आर्थिक निवेश से इस समय बचना चाहिए। वरना भविष्य में नुकसान झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 5
उपाय: बंदरों को केले अथवा फल खिलाने से स्थिति सुधरेगी
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना बहुत ही उत्तम फलदायक रहने वाला है। आपकी मानसिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि, आपको इस अवधि में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में समस्या नहीं आएगी। आपके द्वारा लिए गए सभी निर्णय लाभदायक रहेंगे। प्रतियोगी पैतृक संपत्ति के लाभ की भी संभावना है। लाभ परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। दांपत्य जीवन भी मधुर बना रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों के लिए महीने उन्नति भरा रहने वाला है। व्यवसाय के उद्देश्य की यात्राओं में सफलता प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 2
उपाय : सतनाजा का दान करना शनिवार को लाभदायक रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए महीना मध्यम रहने वाला है। इस महीने महत्वपूर्ण कार्य को आप उत्साह के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन, आशानुरुप सफलता प्राप्त नहीं हो पाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य रहेगा। लेकिन, आपको सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आपको स्किन रोग आदि कि समस्या हो सकती है।
विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे । संतान पक्ष से विशेष प्रेम एवं आदर की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से वाद-विवाद संभव है, बोलने में सावधानी बरते हैं।
लकी नंबर: 1
उपाय : मां लक्ष्मी को इत्र अर्पित करें।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के मन में उत्साह रहेगा। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों से भी संबंध मधुर रहेंगे। संभवत आप उत्तम वस्त्र आदि आभूषणों की खरीदारी करेंगे। पति पत्नी के बीच में वैमनस्य दूर होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य अथवा उत्सव संभव है। धर्म और आध्यात्म की ओर भी रुझान बढ़ेगा। कोई तीर्थ यात्रा या किसी धार्मिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं।
नौकरी पेशा घर को पदोन्नति के शुभ अवसर मिलेंगे।
लकी नंबर: 4
उपाय : दिव्यांगों को भोजन कराएं।
Published on:
28 Sept 2025 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग