2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tuberculosis Treatment: क्या 2026 में खत्म होगी टीबी? वैज्ञानिकों ने लैब में बनाया इंसानी फेफड़ा, IISc की बड़ी खोज!

Tuberculosis Treatment: भारत ने 2025-26 तक जो टीबी मुक्त होने का लक्ष्य रखा है, उसमें IISc का यह 3D मॉडल लाभदायक साबित हो सकता है। इस नए मॉडल से सुरक्षित और सटीक दवाएं जल्द उपलब्ध हो सकेंगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Feb 02, 2026

Tuberculosis

Tuberculosis (image- gemini)

Tuberculosis Treatment: भारत जैसे विकासशील देश में कोई घातक बीमारी न हो, यह तो संभव ही नहीं है। भारत की जनता अगर बीमारियों का इलाज चाहती है, तो सबसे पहले उसको बीमारियों से बचना होगा। यहां ऐसी अनेक बीमारियां हैं जो कई दशकों से मौजूद हैं और आज भी उनका इलाज वही है जो पहले था। ऐसी ही एक बीमारी है टीबी, जो हर साल लाखों जिंदगियों को प्रभावित करती है।

बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसी तकनीक विकसित की है जो टीबी के इलाज की तस्वीर बदल सकती है। भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के शोधकर्ताओं ने लैब में 'फेफड़ों का 3D मॉडल' तैयार किया है, जिससे दवाओं का परीक्षण अब पहले से कहीं ज्यादा सटीक और तेज होगा।

क्या है यह नया प्रयोग?(Pulmonary Wellness)

अब तक लैब में टीबी की दवाओं का परीक्षण सपाट प्लास्टिक की प्लेटों (2D मॉडल) पर किया जाता था। लेकिन हमारे फेफड़े सपाट नहीं होते, वे 3D संरचना वाले होते हैं। वैज्ञानिकों ने कोलेजन जेल की मदद से एक ऐसा त्रि-आयामी (3D) ढांचा तैयार किया है जो बिल्कुल इंसान के फेफड़ों के ऊतकों (Tissues) जैसा व्यवहार करता है। इस मॉडल में टीबी के बैक्टीरिया वैसे ही पनपते हैं जैसे एक मरीज के शरीर के अंदर।

क्या कहती है यह रिसर्च?(Lung Tissue Engineering)

IISc के डॉ. रचित अग्रवाल और उनकी टीम के अनुसार, पुराने 2D मॉडल कई बार दवाओं के असर को सही से नहीं दिखा पाते थे। उदाहरण के लिए, टीबी की प्रमुख दवा 'पायराजीनामाइड' पुराने मॉडल में बेअसर दिखती थी, लेकिन इस नए 3D मॉडल में इसने वैसा ही असर दिखाया जैसा मरीज के शरीर में दिखाती है। इसका मतलब है कि अब नई दवाओं को बाजार में लाने से पहले उनकी जांच अधिक भरोसेमंद तरीके से हो सकेगी।

टीबी (TB) क्या होता है?(Tuberculosis Treatment)

टीबी एक संक्रामक बीमारी है जो माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया के कारण होती है। यह मुख्य रूप से फेफड़ों पर हमला करता है, लेकिन यह शरीर के अन्य हिस्सों जैसे रीढ़ की हड्डी, मस्तिष्क और गुर्दों को भी प्रभावित कर सकता है। यह बीमारी एक से दूसरे मरीज में हवा के जरिए फैलती है।

टीबी (TB) के लक्षण क्या होते हैं?(TB Symptoms Alert)

  • 3 हफ्ते या उससे ज्यादा समय तक खांसी रहना।
  • खांसी के साथ बलगम में खून का आना।
  • बिना किसी कारण के तेजी से वजन का घटना।
  • हर समय कमजोरी और बहुत ज्यादा थकान महसूस होना।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालिफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से न आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरुर ले लें।

Story Loader