2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heart Health: सावधान! आपके होंठों का रंग बता रहा है दिल की बीमारी और समय से पहले मौत का खतरा

Heart Health: आपके होंठों के रंग में हुआ छोटा सा बदलाव आपके दिल की सेहत का राज खोलता है। इसके साथ ही यह भी पता चलता है कि कहीं आप जल्दी मरने वाले तो नहीं हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Feb 02, 2026

heart disease

heart disease (image- gemini)

Heart Health: दिल को हमारे शरीर का सबसे कोमल या कहें कि सबसे सहनशील अंग माना जाता है। इस बात में पूरी सच्चाई भी है। दिल की बीमारियां इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं कि अब इनसे बचना हमारी बेहद जरुरी जिम्मेदारी है। क्या आपको पता है कि आपके सबसे सुंदर अंग यानी होंठों के रंग से आपको हार्ट की बीमारियों का पता चलता है? इसके साथ ही यह भी कि आप जल्दी तो मरने वाले नहीं हैं?

जनरल मेडिकल स्टडीज और कार्डियोवैस्कुलर रिसर्च की एक हाल ही में हुए अध्ययन और डॉक्टरों द्वारा क्लीनिकल ऑब्जर्वेशन से ये बात सामने आयी है कि अगर आप अपने होंठों में हो रहे बदलावों को पहचान लें, तो समय रहते दिल की गंभीर बीमारियों और हार्ट अटैक जैसे खतरों से बचा जा सकता है।

होंठों का रंग कैसे बताता है दिल की बीमारी?(Heart Disease Signs)

विशेषज्ञों का कहना है कि दिल की बीमारी (Heart Disease) के लक्षण केवल सीने में दर्द तक सीमित नहीं हैं। जब हमारा दिल सही तरीके से काम नहीं करता, तो शरीर के सबसे कोमल अंगों, जैसे कि होंठों पर इसका असर सबसे पहले दिखता है। होंठों के रंग में बदलाव शरीर में ऑक्सीजन की कमी या खराब रक्त संचार का सीधा संकेत होता है।

होंठों के 5 लक्षण जिन्हें टालना नहीं चाहिए?(Cyanosis Symptoms)

  1. होंठों का रंग बदलना- अगर बिना ठंड के ही आपके होंठों का रंग नीला या बैंगनी हो रहा है, तो आपके लिए यह बिलकुल भी सामान्य नहीं है। यह दिल के लिए खतरे की घंटी है। इसका मतलब है कि आपके शरीर में ऑक्सीजन की कमी है और इसका सीधा संबंध हार्ट फेलियर से है।
  2. होंठों पर सूजन आना- बिना किसी एलर्जी के अगर होंठों पर सूजन बनी रहती है, तो यह दिल की कमजोरी का लक्षण हो सकता है। जब दिल सही से पंप नहीं करता, तो शरीर में तरल पदार्थ (Fluids) जमा होने लगते हैं, जिससे चेहरे और होंठों पर सूजन दिखती है।
  3. होंठों का रंग सफेद होना- होंठ अपनी सुंदरता और रंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अगर इनका रंग सफेद या पीला पड़ रहा है, तो यह दिल के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी रक्त प्रवाह के कम होने का संकेत करता है।
  4. कोनों पर होंठों का फटना- होंठों के किनारों पर बार-बार दरारें आना शरीर में आंतरिक सूजन (Inflammation) को दर्शाता है। यह सूजन आगे चलकर धमनियों को सख्त कर सकती है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है।
  5. काले धब्बे बनना- अगर आपके होंठों पर काले रंग के धब्बे आ गए हैं या अचानक से दिखने लगे हैं, तो यह आपके शरीर में रक्त वाहिकाओं में समस्या आने की ओर इशारा करते हैं।

कैसे बचें दिल की बीमारियों से?(Heart Disease Prevention)

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलें।
  • पेट की सेहत (गट हेल्थ) का ध्यान रखें।
  • तनाव को जितना हो सके कम रखें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालिफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से न आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरुर ले लें।

Frequently Asked Questions

Story Loader