हाथरस, Apr 16, 2025

Hathras Dowry News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद तहसील के समदपुर गांव में दो बहनों से शादी से इंकार कर दिया। मामला देहज का है। लड़के वाले बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंचे और पहुंचते ही कार की डिमांड कर दी। इसपर एतराज करते हुए लड़की के पिता ने कहा कि जो करार हुआ था दिया जा चुका है। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
हाथरस के सादाबाद तहसील के ताजपुर गांव में दो सगे भाइयों मोहित और नारायण की शादी सादाबाद तहसील के ही ताजपुर गांव की दो सगी बहने शिवानी और भारती के साथ तय हुई थी। 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को बरात दरवाजे पर आई। आते ही लड़के वालों ने गाड़ी की डिमांड कर दी। इसपर लड़कियों के पिता सुनील के कहा कि जो करार हुआ था दिया जा चुका है। अब कुछ नहीं मिलेगा।
सुनील इस इस बात से नाराज लड़के वालों ने लड़की वालों के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद लड़की पक्ष ने मामले की शिकायत महिला पुलिस थाने में की। क्षेत्राधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
शिवानी और भारती ने शादी से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि दरवाजे पर आते ही इनलोगों ने गाड़ी की डिमांड कर दी। पहले ही इन्हे 6 लाख रुपये का सामान दिया जा चुका है। इनलोगों ने हमारे चाचा-पापा और भाई के साथ मारपीट की और हमारे साथ भी बदसलूकी की। अब हम इनपर कार्रवाई चाहते हैं।
Published on: 16 Apr 2025 06:17 pm


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।