30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ, May 30, 2026

पहली बार कब मिले थे अपर्णा और प्रतीक यादव, खुद अपर्णा यादव ने शेयर की थी स्टोरी

Prateek Yadav Death News : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद चर्चा में आई उनकी और अपर्णा यादव की लव स्टोरी। जानिए अपर्णा यादव ने खुद अपनी पहली मुलाकात को लेकर क्या भावुक किस्सा शेयर किया था।

Prateek Yadav

साधना गुप्ता के बर्थडे पर पहली बार मिले थे अपर्णा और प्रतीक यादव, PC- Instagram

लखनऊ : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का 13 मई 2026 को लखनऊ में मात्र 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी अचानक मौत ने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में सदमा पहुंचाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मौत का मुख्य कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स था, जो फेफड़ों की मुख्य धमनी में बड़े खून के थक्के (Massive Pulmonary Thromboembolism) के कारण हुआ।

प्रतीक यादव को सुबह करीब 6 बजे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में उनके शरीर पर छह जगह चोटों का भी जिक्र है, जिसके चलते कुछ सवाल उठ रहे हैं, हालांकि मुख्य मौत का कारण फेफड़ों में थक्का ही बताया गया है।

कब हुई थी अपर्णा और प्रतीक की मुलाकात?

प्रतीक यादव की शादी 4 दिसंबर 2011 को इटावा के सैफई में भव्य रूप से हुई थी। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। अपर्णा ने एक वीडियो में बताया कि उनकी और प्रतीक की पहली मुलाकात प्रतीक यादव की मां साधना गुप्ता के जन्मदिन पर हुई थी। अपर्णा यादव आगे कहती हैं कि उस समय वह बहुत छोटी थीं। इसके बाद दोनों की मुलाकातों का दौर चला। अपर्णा से जब सवाल किया गया कि क्या वह जानती थीं कि प्रतीक यादव मुलायम सिंह के बेटे हैं। तो इस पर वह कहती हैं कि नहीं उन्हें यह कुछ पता नहीं था। उस समय वह काफी छोटी थी।

अपर्णा यादव कहती हैं कि हमारी लव-कम-अरेंज मैरिज ही थी। दोनों की लगभग 10 साल की दोस्ती के बाद यह शादी हुई। यादव परिवार की 'छोटी बहू' कहलाने वाली अपर्णा शुरू में सपा से जुड़ी रहीं, बाद में भाजपा में शामिल हुईं।

दंपति की एक बेटी (प्रथमा) है। कुछ रिपोर्ट्स में दो बेटियों का जिक्र भी है। शादी के बाद दोनों की जिंदगी सुर्खियों में रहीं, पारिवारिक कलह, राजनीतिक मतभेद और हाल ही में अलगाव की खबरें भी आई थीं।

जिम और कारों के शौकीन थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहे। वे फिटनेस के शौकीन थे और लखनऊ में The Fitness Planet (पूर्व में Iron Core Fit) जिम चलाते थे। वे रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े थे। लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर प्रतीक के पास महंगी कारों का कलेक्शन था, जिसमें लैंबोर्गिनी (5 करोड़ से ज्यादा की) भी शामिल थी।

वे पशु कल्याण से भी जुड़े थे और Jeev Aashraya Foundation के माध्यम से जानवरों की मदद करते थे। विदेश में पढ़ाई (Leeds University से MBA) पूरी करने के बाद वे फिटनेस और बिजनेस पर फोकस रहे।

प्रतीक यादव की मौत ने यादव परिवार को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है। उनके निधन पर राजनीतिक दलों ने शोक व्यक्त किया है। अंतिम संस्कार सैफई या लखनऊ में किया गया। परिवार, खासकर पत्नी अपर्णा और बेटी इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें