30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस, May 20, 2026

हर दिन सुबह 8 बजे तक सोता था पति, पत्नी ने 5 बजे जगाया तो कर ली आत्महत्या, साले से कहा- ये आखिरी मुलाकात है

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक युवक ने मामूली बात पर आत्महत्या (Suicide Over Trivial Matters) कर ली। युवक को उसकी पत्नी ने सुबह 5 बजे जगा दिया था, इसलिए वह नाराज था।

youth commits suicide

सांकेतिक AI इमेज

हाथरस जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के रामपुर बट्टारी गांव में लालू (35) ने मामूली बात पर आत्महत्या (Suicide in Hathras) कर ली। परिजनों के मुताबिक, लालू हर दिन सुबह 8 बजे तक सोता था। लालू को उसकी पत्नी ने बुधवार को सुबह 5 बजे उठा दिया तो वह नाराज हो गया। इसके बाद लालू ने खौफनाक कदम उठाया।

मामूली बात पर लालू ने खुद को गोली मारी

हाथरस जिले में मामूली बात पर युवक ने आत्महत्या कर ली। लालू को आज सुबह उसकी पत्नी ने सुबह 5 बजे जगा दिया तो इसी बात पर वह नाराज हो गया। सुबह जल्दी उठाने को लेकर पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान लालू ने पत्नी से मारपीट भी की। आपसी नोकझोंक के बाद लागू कमरे में अंदर चला गया और अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लालू की शादी 7 साल पहले ईटॉर्नी गांव की आशा देवी से हुई थी, उनके 2 बच्चे हैं।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5 बजे आशा देवी बेटे को स्कूल भेजने के लिए उठी। घर के काम निपटाने के बाद वह रसोई में खाना बनाने जा रही थी तो किचन का गेट टाइट हो गया और नहीं खुल रहा था। आशा ने गेट खोलने के लिए लालू को जगाया। इसी बात पर लालू नाराज हो गया। जल्दी उठाने को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई और लालू ने गुस्से में पत्नी की पिटाई कर दी। झगड़े के कुछ देर बाद आशा ने पति को चाय बनाकर दी।

पति ने चाय पीकर अपने साले मानु को फोन किया और कहा- अब मैं जा रहा हूं। तेरी-मेरी आखिरी मुलाकात है। अपनी बहन का ध्यान रखना। फोन काटते ही लालू कमरे के अंदर चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आशा देवी ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो लालू का शव बेड पर खून से लथपथ मिला। शव के पास में एक अवैध तमंचा भी मिला। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें