30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस, May 12, 2026

3 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग रहने पर अड़ी मां, पति की मिन्नतें भी बेअसर; हाथरस के थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा

Hathras News: हाथरस के मुरसान थाने में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जब तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़ गई। पति और परिजनों की लाख कोशिशों के बावजूद महिला नहीं मानी। मामले में पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है।

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

हाथरस जिले में एक महिला का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ रहने और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। पति और परिजनों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन महिला अपने फैसले से पीछे नहीं हटी। मामला मुरसान थाने पहुंचा। जहां देर रात तक हंगामा और बहस चलती रही। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

हाथरस जिले के मुरसान थाना क्षेत्र से सामने आई एक पारिवारिक घटना ने इलाके में चर्चा छेड़ दी है। यहां रहने वाले एक युवक की शादी करीब आठ साल पहले बिहार की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए। जिनमें एक बेटी भी शामिल है। परिवार के लोगों के मुताबिक शुरुआती दिनों में सब सामान्य था। लेकिन समय के साथ पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा था। बताया जा रहा है कि बीते 3 अप्रैल 2026 को महिला अचानक घर से कहीं चली गई। पति और परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पति का आरोप है कि महिला घर से जाते समय नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गई थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

रात भर थाने में चली पंचायत, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी

सोमवार को महिला अचानक पति को दिखाई दी। पति ने उसे रोक लिया। जिसके बाद दोनों के बीच सड़क पर ही कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मामला सीधे मुरसान थाने पहुंच गया। थाने में देर रात तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत और बहस का दौर चलता रहा। पति लगातार पत्नी से घर लौटने की गुहार लगाता रहा। लेकिन महिला ने साफ तौर पर कहा कि अब वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

पुलिस बोली- महिला प्रेमी के साथ रहना चाहती अभी तक किसी पक्ष में तहरीर नहीं दी

परिजनों ने भी महिला को बच्चों का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। महिला ने यहां तक कह दिया कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। उसी के साथ जिंदगी बिताएगी। मामले को लेकर मुरसान थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद सक्सेना ने बताया कि महिला फिलहाल अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जता रही है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें