MP News: दीपावली को लेकर रेल और बस के साथ हवाई सफर का किराया भी महंगा हो गया है। खासकर घरेलू उड़ानों में सफर करने वालों की जेब पर बड़ा असर आया है। त्योहार की वजह से एयरलाइंस चार गुना से ज्यादा किराया वसूल रही हैं। सबसे ज्यादा असर ग्वालियर से दिल्ली और मुंबई के हवाई किराए पर दिखा है। दिल्ली से ग्वालियर का हवाई किराया इन दिनों 24 हजार और मुंबई का टिकट 27 हजार 700 रुपए पर पहुंच गया है।
दरअसल, दीपावली और छठ पूजा की वजह से लोग किसी भी तरह घर पहुंचने की जल्दी में है। खासकर जो लोग घरों से दूर हैं उनके पास सीमित छुट्टियां हैं। तो यह लोग रेल और बस की बजाए हवाई जहाज को विकल्प मान रहे हैं। इसलिए हवाई सफर करने वालों की तादाद में तेजी से इजाफा हुआ है तो एयरलाइंस कंपनियां भी मौके का फायदा उठा रही हैं।
शनिवार को दिल्ली से ग्वालियर का किराया 28 हजार, मुंबई से ग्वालियर का किराया 28 हजार। वहीं, शुक्रवार को दिल्ली से ग्वालियर का किराया 24 हजार, मुंबई से ग्वालियर का किराया, 27 हजार 778 रुपए, मुंबई से ग्वालियर का किराया 27 हजार 778 रुपए था।
Published on:
18 Oct 2025 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग