10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्टर ने रमजान और महाशिवरात्रि को लेकर दिया बड़ा आदेश, बैठक में लिया फैसला

MP News: महाशिवरात्रि, रमजान, होली और ईद जैसे बड़े पर्वों की कड़ी में प्रशासन अलर्ट मोड में है। कलेक्टर की अगुवाई में जिला शांति समिति ने व्यापक रणनीति तय की और जरुरी आदेश भी दिए गए।

2 min read
Google source verification
gwalior district peace committee meeting for upcoming religious festivals mp news

gwalior district peace committee meeting (फोटो- Patrika.com)

MP News: आगामी दिनों में कई धर्मों के त्योहारों से वातावरण में धार्मिक और आस्था की सरिता प्रवाहित होगी। इस दौरान भोलेनाथ की आस्था का पर्व मनाया जाएगा तो उसके कुछ दिन बाद रमजान की शुरूआत होगी और होली के उल्लास के बाद ईद की मिठास धुलेगी। कई अन्य धर्मों के भी पर्व माहौल को सुगंधित करेंगे। इन त्योहारों के दौरान वातावरण न बिगड़े और जिले में शांति, भाईचारे और सद्भाव की परंपरा कायम रहे, इसके लिए सोमवार को ग्वालियर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई।

इसमें कलेक्टर रुचिका चौहान ने अपील की कि सभी त्योहार पारंपरिक ढंग से, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाए जारी त्योहारों के दौरान मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर, गुरुद्वारे और अन्य पूजा स्थलों के आसपास सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि पर्वो के दौरान बिजली कटौती न हो।

आगामी दिनों में यह त्योहार

बैठक में महाशिवरात्रि (Mahashivratri), रमजान (Ramadan), होली (Holi), ईद-उल-फितर, रामनवमी, गुड़ी पड़वा, गुड फ्राइडे, चेटी चंद, हनुमान जयंती और बैसाखी जैसे प्रमुख पर्वों को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

थाना स्तर पर भी शांति समिति की बैठकें होंगी

त्योहारों के मद्देनजर जिला स्तर के साथ थाना स्तर पर भी शांति समिति की बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी या अव्यवस्था को पहले ही रोका जा सके।

परीक्षाएं को लेकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग सीमित करें

बैठक में यह भी ध्यान दिलाया गया कि त्योहारों के दौरान विद्यार्थियों की परीक्षाएं चलेंगी, ऐसे में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग तय समय और सीमित आवाज में करने की अपील की गई।

बैठक में यह रहे मौजूद

बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर कलेक्टर सी बी प्रसाद, एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर, अनुविभागीय अधिकारी, विभागीय अधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव रखे, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

होली पर संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा

होली के अवसर पर पर्याप्त जलप्रदाय की व्यवस्था करने और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखने के निर्देश भी दिए गए।