31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर, Feb 09, 2026

नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: 40 एंगल से सीसीटीवी, दो लेयर में 2 हजार जवान करेंगे सुरक्षा

डबरा में नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की तैयारियां लगभग पूरी हो गई। मुख्य कार्यक्रम तो डबरा में होगा लेकिन सुरक्षा का घेरा शहर में भी रहेगा। मंदिर परिसर 11 दिन तक राउंड द क्लॉक दो लेयर की सुरक्षा घेरे में रहेगा। दो शिफ्ट में डेढ हजार से ज्यादा जवान सिक्योरिटी में रहेंगे। इस […]

डबरा में होगा आयोजन, शहर भी रहेगा सिक्योरिटी जोन

डबरा में नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की तैयारियां लगभग पूरी

डबरा में नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की तैयारियां लगभग पूरी हो गई। मुख्य कार्यक्रम तो डबरा में होगा लेकिन सुरक्षा का घेरा शहर में भी रहेगा। मंदिर परिसर 11 दिन तक राउंड द क्लॉक दो लेयर की सुरक्षा घेरे में रहेगा। दो शिफ्ट में डेढ हजार से ज्यादा जवान सिक्योरिटी में रहेंगे। इस दौरान शहर में पुलिस का फोकस होटल, ढाबे और धर्मशालाओं पर है। इनमें कौन और कब से किस मकसद से रुका है मुसाफिरों का ब्यौरा लिया जा रहा है। सोमवार को आइजी अरविंद सक्सेना ने डबरा में नवग्रह मंदिर और कार्यक्रम की सुरक्षा का जायजा लिया।

इस तरह सुरक्षा इंतजाम

मंदिर परिसर और कथा स्थल पर 40 एंगल से सीसीटीवी की निगरानी रहेगी।
सीसीटीवी में यज्ञ स्थल, कार्यक्रम में आने वाले साधु संत, विशिष्ट मेहमानों के ठहरने के लिए तैयार 150 कमरे, भोजनशाला, कथा स्थल सहित पार्किंग स्थल की हर हलचल दिखेगी।
कथा स्थल पर क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी सादा लिबास में रहेंगे।
दो लेयर और दो शिफ्ट में मंदिर परिसर और आयोजन स्थल की निगरानी होगी
मंदिर परिसर के पास हैलीपैड बनाया गया है इसमें भी सुरक्षा के घेरे में रखा जाएगा।
यज्ञशाला में पोर्टेबल अग्निशमन यंत्र रहेंगे।
मंदिर परिसर में आगमन और निर्गम स्थल को अलग रखा गया है।
वाहन पार्किंग स्थल 5 सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं।

वाहनों की एंट्री से पार्किंग का रास्ता तय

आइजी सक्सेना ने बताया, नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए हैं। यातायात का प्लान तैयार किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से कहा है कार्यक्रम में दौरान डबरा में ट्रैफिक का दवाब कई गुना ज्यादा रहेगा। इसलिए डबरा में वाहनों की एंट्री से लेकर पार्किंग स्थल तक ले जाने का रास्ता अलग रखो। इसके अलावा मंदिर परिसर, कथा स्थल, यज्ञशाला और भोजनशाला 24 घंटे पहरे में रहेगी। यहां सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक पहली शिफ्ट और दोपहर 2 से रात 10 बजे तक दूसरी शिफ्ट में 2 हजार जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा में पुलिस मुख्यालय से 12 राज्य पत्रित अधिकारी 500 अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें