Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस के बन रहा था मिलावटी छेना, 7.76 लाख का माल नष्ट!

दीपावली से पहले गोण्डा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डेयरी यूनिट पर छापा मारा। बिना लाइसेंस चल रहे प्रतिष्ठान से 5970 किलो दूषित छेना बरामद हुआ। जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। मिलावटी कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

less than 1 minute read
Gonda

Food Safety Department team conducting a raid

दीपावली त्योहार को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गोण्डा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अकौनी पूरे दरौली में उपजिलाधिकारी विश्वमित्र सिंह के नेतृत्व में छापा मारा।

छापे के दौरान एक खाद्य प्रतिष्ठान पर बिना लाइसेंस के छेना और पनीर तैयार किया जा रहा था। मौके से दूषित, दुर्गंधयुक्त और चींटों से भरा करीब 5970 किलो छेना बरामद हुआ। जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। बरामद मिलावटी छेने की कीमत लगभग 7.76 लाख आंकी गई है। खाद्य टीम ने मौके से छेना मिठाई के दो नमूने, एक अपमिश्रक, दूध और पनीर के नमूने जांच के लिए संकलित किए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संजय सिंह, प्रमोद कुमार, संतोष कुमार और अंकुर मिश्रा शामिल रहे। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारी शिवचरन पुत्र झगरू को सख्त चेतावनी देते हुए बिना लाइसेंस के चल रहे कारोबार को तत्काल बंद करा दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।