Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी का झांसा देकर ठेकेदार ने किया दुष्कर्म गर्भवती हुई किशोरी ने पुत्री को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

घर पर पेड़ खरीदने आए एक ठेकेदार ने किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। उसने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।

less than 1 minute read
गिरफ्तार आरोपी फोटो सोर्स पुलिस मीडिया सेल

गिरफ्तार आरोपी फोटो सोर्स पुलिस मीडिया सेल

गोंडा जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में पेड़ खरीदने आए लकड़ी के ठेकेदार ने शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह
गर्भवती हो गई। 2अक्टूबर को उसने एक पुत्री को जन्म दिया। परिवार के लोगों ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पास्को एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गोंडा जिले के नवाबगंज थाना के गांव भोपतपुर के रहने वाले अवध किशोर उर्फ लल्लन मिश्र लकड़ी ठेकेदारी का काम करते हैं। पीड़िता के अनुसार वह उसके घर पेड़ खरीदने आए थे। इसी दौरान किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। अभी हाल में 2 अक्टूबर को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। परिवार के लोगों ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने सीधे तौर पर इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर वजीरगंज पुलिस में पास्को एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक बोले- आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि 10 अक्टूबर को थाना वजीरगंज में एक पीड़िता द्वारा तहरीर दी गई। कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बहला- फुसलाकर उसके साथ नाजायज संबंध बनाया। जिससे वह गर्भवती हो गई। उसने एक पुत्री को जन्म दिया है। उसकी तहरीर पर केस दर्ज कर नामजद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।