गाज़ियाबाद, Jun 02, 2026

सूर्या के परिजनों को DM रविंद्र कुमार ने नियुक्ति पत्र दिया (इमेज सोर्स- पत्रिका)
Surya Murder Case Update: गाजियाबाद के खोड़ा में हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड (Surya Chauhan Murder) के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार से किए वादे का पूरा कर दिया है। मंगलवार को गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पीड़ित परिवार के घर जाकर एक सदस्य को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सूर्या चौहान के परिजनों को आश्वस्त किया है कि इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन उनके साथ खड़ा है।
गाजियाबाद जिला प्रशासन ने सूर्या चौहान हत्याकांड के पीड़ितों से किया गया वादा पूरा कर दिया है। गाजियाबाद के डीएम रविंद्र कुमार स्वयं पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और एक सदस्य को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर प्रशासन लगातार पीड़ित परिवार की मदद कर रहा है। डीएम रविंद्र कुमार ने परिवार के एक सदस्य को नगर पालिका परिषद खोड़ा में सफाई सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त किया। नियुक्ति पत्र सौंपने से एक दिन पहले 1 जून को परिवार को 5 लाख रुपए का चेक दिया गया था। पीड़ित परिवार ने नौकरी का आश्वासन मिलने के 24 घंटे के अंदर वादा पूरा होने पर प्रशासन का आभार जताया है। पीड़ित परिवार से मिलकर डीएम ने परिजनों को आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन उनके साथ पूरी तरह खड़ा है।
सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। अब प्रशासन ने असद के अवैध मकान पर अब बुलडोजर एक्शन की तैयारी की है। प्रशासन ने असद के मकान पर अवैध निर्माण हटाने का नोटिस चस्पा कर दिया है। नोटिस में 15 दिनों के अंदर स्वयं अवैध हिस्सा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि समय सीमा में अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।
संबंधित विषय:
Published on: 02 Jun 2026 09:37 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।