2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाज़ियाबाद, Jun 02, 2026

Surya murder case: गाजियाबाद पुलिस के खौफ से 250 अपराधियों का सरेंडर, ऑपरेशन क्लीन स्वीप में तीन मदरसे भी हुए सील

Ghaziabad murder: गाजियाबाद मर्डर केस में खोड़ा में 17 साल के सूर्या की हत्या के बाद पुलिस फुल एक्शन में है। एनकाउंटर, बुलडोजर और मदरसे सील होने की कार्रवाई के बीच पुलिस के डर से 250 से ज्यादा बदमाशों ने हाथों में पोस्टर लेकर सरेंडर कर दिया है।

ghaziabad murder

photo x

Ghaziabad khoda surya: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन 17 साल के सूर्या चौहान की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद गाजियाबाद पुलिस पूरे एक्शन मूड में आ गई है और ऑपरेशन क्लीन स्वीप शुरू कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर कर दिया और अब उसके घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है, साथ ही तीन मदरसों को भी सील कर दिया गया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से बदमाशों में ऐसा खौफ बैठा कि करीब 250 अपराधी खुद चलकर थाने पहुंच गए। ये लोग हाथों में पोस्टर लेकर पुलिस से माफी मांग रहे थे और कसम खा रहे थे कि आगे से कभी जुर्म नहीं करेंगे।


मदरसों पर ऐक्शन

खोड़ा इलाके में 29 मई से ही बहुत ज्यादा पुलिस तैनात है। मंगलवार को भी सूर्या के घर पर लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। इसी बीच पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ और डीएम रविंद्र मांदड़ वहां पहुंचे और सरकारी टीम ने लोकप्रिय विहार के मदरसा रहमानिया अरबिया कासिम-उल-उलूम को सील कर दिया। जब टीम वहां कार्रवाई करने पहुंची, तो अंदर से किसी ने गेट नहीं खोला। काफी देर इंतजार करने के बाद अधिकारियों ने गेट को बाहर से ही सील कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि जब मदरसे को सील किया गया, तब उसके अंदर आठ बच्चे मौजूद थे। प्रशासन ने खोड़ा के दो और मदरसों की पहचान की है, जिन्हें सील करने और उन पर नोटिस चिपकाने की कार्रवाई की जा रही है।

क्या है ऑपरेशन क्लीन स्वीप

गाजियाबाद प्रशासन ने गुंडे-बदमाशों पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन क्लीन स्वीप शुरू किया है। इसके तहत पुलिस उन सभी लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही है जिनका कोई पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। साथ ही, जिन इलाकों में ज्यादा अपराध होते हैं, वहां रहने वाले लोगों की पहचान भी की जा रही है। वहां के डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में पूरे राज्य में अपराधियों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसी आदेश के बाद खोड़ा इलाके में यह खास अभियान चलाया जा रहा है। जांच-पड़ताल के दौरान वहां तीन ऐसे मदरसे भी मिले हैं, जो मदरसा बोर्ड से रजिस्टर्ड नहीं थे। प्रशासन का कहना है कि यह चेकिंग पूरे गाजियाबाद में चलेगी ताकि कोई भी गुंडा या अपराधी सिर न उठा सके।

साहिबाबाद में 250 का सरेंडर

गाजियाबाद में DCP धवल जायसवाल ने बताया कि साहिबाबाद में 250 अपराधियों ने कसम खाई है कि आगे कोई अपराध नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद कमिश्नरेट में ऑपरेशन क्लीन के तहत सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साहिबाबाद में जो भी पुराने हिस्ट्रीशीटर थे, अभ्यस्त अपराधी थे, उनको बुलाया गया था, उनके सत्यापन का अभियान चलाया गया है। उनके बारे में जांच की जा रही है। उनको हिदायत भी दी गई है कि वो फिर कभी किसी भी तरह का अपराध और अपराधियों से संपर्क ना रखें और अगर वो ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक 250 से ज्यादा अपराधियों का सत्यापन कर लिया गया है और यह अभियान अभी चल रहा है। थाने में पहुंचे अपराधियों के हाथों में माफी और आगे कोई अपराध नहीं करने की कसम खाते हुए पोस्टर दिखाई दे रहे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें