2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाज़ियाबाद, Jun 02, 2026

कौन है सूर्या हत्याकांड का आरोपी आतिफ, जिसने बकरीद पर सूर्या को मारने में असद का दिया था साथ? जांच में हुआ खुलासा

Atif Arrest Update: सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड में आरोपी आतिफ को लेकर जांच में कई खुलासे हुए हैं। गिरफ्तारी के बाद उसकी भूमिका से संबंधित जानकारी सामने आ रही है।

Surya Murder Accused Atif

सूर्या हत्याकांड का आरोपी आतिफ को लेकर जांच में हुए खुलासे

Surya Murder Accused Atif: बकरीद के दिन गाजियाबाद में हुए सूर्या हत्याकांड की जांच अभी जारी है। पुलिस इस मामले की गहनता से और हर पहलू पर नजर रखते हुए जांच-पड़ताल कर रही है। इस दौरान मामले में लगातार खुलासे हो रहे है। आपको बता दें कि इस मामले के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर कर दिया गया है। मामले में गिरफ्तार हुए असद के एक दोस्त फरहान ने बताया कि इस केस में उसके पिता की भी भूमिका थी जिसके बाद असद को पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी बीच मामले में गिरफ्तार हुए असद के दोस्त आतिफ की पहचान को लेकर भी खुलासे हुए हैं।

कौन है आतिफ?

पुलिस जांच के अनसार, आतिफ उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला बुजकसावान का रहने वाला है। उसके तीन भाई और एक बदन है और वह तीसरे नंबर का बेटा है। बताया जा रहा है कि वह करीब डेढ़ साल से अपने घर नहीं आया था। लेकिन हत्या करने के बाद वह अपने घर छिपने आया था। गाजियाबाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि उसका घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना हुआ है।

मामले में कौन-कौन हो चुका है गिरफ्तार?

इस मामले में अब तक 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि मु्ख्य आरोपी असद का एनकाउंटर हो चुका है। इस केस में असद के पिता नवाब जेल में हैं क्योंकि उन्होंने वारदात के समय असद को आज इसकी कहानी खत्म करते हैं... कहते हुए उकसाया था। वहीं असद का दोस्त फरहान जिसने उस समय असद को चाकू पकड़ाया था। वहीं आतिफ, शेर अली और ताज उर्फ बाबू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पूछताछ जारी है।

असद के घर पर हो सकती है बुलडोजर कार्रवाई

प्रसासन असद के घर पर भी बुलडेजर कार्रवाई कर सकता है। सोमवार को प्रशासन ने ढोल नगाड़ों के साथ आदेश सबको सुनाया था और असद के घर पर नोटिस चिपकाया था। असद के घर वालों को 15 दिन का समय दिया गया और अगर संतोषजनक जवाब नहीं आया तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तीन दिन के लिए चलेगा विशेष अभियान

सोमवार को खोड़ा में पुलिस और प्रशासन ने तीन दिन का स्पेशल अभियान शुरू किया है। इस दौरान हिस्ट्रीशीटरों और अपराध से जुड़े लोगों का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच होगी कि उनके खिलाफ दर्ज मामलों की वर्तमान स्थिति क्या है। इसके अलावा अवैध निर्माण और जमीन कब्जे की शिकायतों की भी पड़ताल की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि नियमों के खिलाफ कुछ भी मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें इस हत्याकांड में असद और सूर्या के बीच सिर्फ बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था लेकिन इस मामले ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि यह मामला एक मर्डर केस बन गया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें