30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 27, 2026

‘NEET पेपर लीक और ‘पढ़े-लिखे नेताओं को वोट दो’ वाले बयान के बाद विशाल ददलानी का तगड़ा रिएक्शन वायरल

Vishal Dadlani reaction: हाल ही में NEET परीक्षा के पेपर लीक और 'पढ़े-लिखे नेताओं को वोट दो' वाले बयान को लेकर म्यूजिक स्टार विशाल ददलानी ने कड़ा रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

'NEET पेपर लीक और ‘पढ़े-लिखे नेताओं को वोट दो' वाले बयान के बाद विशाल ददलानी का तगड़ा रिएक्शन वायरल

विशाल ददलानी(फोटो सोर्स: vishaldadlani के इंस्टाग्राम द्वारा)

Vishal Dadlani reaction: जाने-माने सिंगर-कंपोजर विशाल ददलानी इन दिनों एक विवाद के केंद्र में हैं। सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थीं कि उन्हें 'इंडियन आइडल 16' के जजिंग पैनल से हटा दिया गया है और इसके पीछे NEET पेपर लीक मुद्दे पर उनके बेबाक बयान की वजह बताई जा रही थी, लेकिन विशाल ने इन अटकलों का जवाब दिया, जो उनके अंदाज जितना ही बेबाक था।

इमोशनल दिखे और फिर अचानक हंसने लगे

विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर रियलिटी शो के सेट से सीधे एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में पहले वो इमोशनल दिखे और फिर अचानक हंसने लगे। कैमरे की तरफ देखते हुए बोले,"मैं यहां हूं बेबी!" इस एक लाइन ने उन सभी अफवाहों को झटके में खारिज कर दिया। बता दें, वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "याद रखें कि आप ऑनलाइन जो भी देखते हैं उस पर भरोसा न करें, बहुत सारी मैनिपुलेशन चल रही है। अच्छी लड़ाई लड़ते रहें और जो कहना है वो कहें!"

विशाल हमारे युवाओं के लिए असली आइडल हैं

सिंगर-कंपोजर विशाल की इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं मिली-जुली लेकिन ज्यादातर पॉजिटिव रहीं। इस पर एक यूजर ने लिखा कि विशाल हमारे युवाओं के लिए असली आइडल हैं। किसी ने लिखा, "हमेशा की तरह जरूरी ज्ञान परोस रहे हैं।" एक और ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये पोस्ट बर्नोल को स्पॉन्सर करनी चाहिए। दरअसल, ये पूरा विवाद विशाल के एक पुराने वीडियो से जुड़ा है जिसमें उन्होंने NEET पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के सपोर्ट में बात की थी। उन्होंने कहा था कि ये हर साल होता है और कोई भी सरकारी एजेंसी जवाबदेही नहीं ले रही। मंत्री इसे बड़ी बात नहीं मान रहे, ये और भी गंभीर है।

साथ ही, विशाल ददलानी ने ये भी कहा था कि जो लोग सत्ता में हैं वे पढ़े-लिखे नहीं हैं और ये भारत के लिए खतरनाक है। उन्होंने लोगों से जाति और धर्म से ऊपर उठकर बेहतर और पढ़े-लिखे लोगों को वोट देने की अपील की थी। हालांकि, विशाल ददलानी शेखर रवजियानी के साथ मिलकर 'विशाल-शेखर' की जोड़ी बनाते हैं जो बॉलीवुड के सबसे चर्चित म्यूजिक कंपोजर हैं। 'बलम पिचकारी', 'झूमे जो पठान' और 'इश्क वाला लव' जैसे सुपरहिट गाने उन्हीं की देन हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें