8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्म आनी चाहिए…अनुराग डोभाल के सुसाइड अटेप्ट के बाद भड़के अली गोनी, ट्रोलर्स को लगाई फटकार

Anurag Dobhal Suicide Attempt: यूट्यूबर अनुराग डोभाल के सुसाइड अटेप्ट के बाद अली गोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्या कुछ कहा है उन्होंने, चलिए जानते हैं।

3 min read
Google source verification
Anurag Dobhal Suicide Attempt

Anurag Dobhal Suicide Attempt (सोर्स- एक्स)

Anurag Dobhal Suicide Attempt: सोशल मीडिया पर इन दिनों मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) एक गंभीर घटना के कारण चर्चा में हैं। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश करने के बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस घटना ने उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को झकझोर कर रख दिया। इसी बीच टीवी अभिनेता Aly Goni ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए यूट्यूबर के लिए दुआ की और उन्हें ट्रोल करने वालों को जमकर फटकार लगाई।

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ हादसा (Anurag Dobhal Suicide Attempt)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार चलाते हुए इंस्टाग्राम लाइव कर रहे थे। इसी दौरान वह भावुक होकर अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों के बारे में बात करते नजर आए। वीडियो में उन्होंने अकेलेपन और मानसिक तनाव का जिक्र किया, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित हो गए।

बताया जा रहा है कि लाइव के दौरान उन्होंने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई और फिर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उन्हें चोटें आईं, लेकिन राहत की बात यह रही कि वह इस दुर्घटना में बच गए।

अली गोनी ने जताई चिंता (Anurag Dobhal Suicide Attempt)

वीडियो वायरल होने के बाद टीवी अभिनेता अली गोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने अनुराग के लिए दुआ की और उनकी हालत को लेकर चिंता जताई।

अली गोनी ने कहा कि जब कोई इंसान अपनी जिंदगी की मुश्किलों को खुलकर लोगों के सामने रखता है तो उसे समर्थन मिलना चाहिए, न कि उसका मजाक उड़ाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर कई लोग अनुराग की मानसिक स्थिति का मजाक बना रहे थे, जो बेहद दुखद और शर्मनाक है।

ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

अली गोनी ने ट्रोल्स पर निशाना साधते हुए कहा कि जब एक व्यक्ति अपने दर्द को साझा करता है तो लोगों को उसकी मदद करनी चाहिए। लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उस पर हंसी-मजाक किया और ट्रोलिंग शुरू कर दी।

अभिनेता ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी के मानसिक संघर्ष का मजाक उड़ाना बेहद गलत है और हर किसी को इस बात का एहसास होना चाहिए कि ऐसे समय में इंसान को सहारे की जरूरत होती है।

निजी जिंदगी के विवादों में रहे अनुराग

दरअसल, पिछले कुछ समय से अनुराग डोभाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने अपने एक व्लॉग में बताया था कि उनकी शादी को लेकर परिवार के साथ मतभेद चल रहे हैं। उन्होंने कहा था कि इंटरकास्ट मैरिज के कारण परिवार में तनाव पैदा हो गया है।

यूट्यूबर ने यह भी दावा किया था कि इन परिस्थितियों की वजह से वो मानसिक रूप से काफी दबाव में हैं। उनकी पत्नी रितिका चौहान भी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं और दोनों ने 3 मई 2025 को उत्तराखंड में शादी की थी।

‘बिग बॉस 17’ से मिली बड़ी पहचान

यूट्यूब पर पहले से ही लोकप्रिय रहे अनुराग डोभाल को देशभर में बड़ी पहचान तब मिली जब वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आए। शो के दौरान उनकी कई कंटेस्टेंट्स के साथ तीखी बहस भी देखने को मिली थी। शो के बाद भी वह अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य पर छिड़ी बहस

इस पूरे मामले के बाद सोशल मीडिया पर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स का कहना है कि इंटरनेट पर ट्रोलिंग किसी भी व्यक्ति के मानसिक हालात को और खराब कर सकती है।

फैंस फिलहाल अनुराग के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह इस मुश्किल दौर से उबरकर फिर से अपने कंटेंट के जरिए लोगों का मनोरंजन करेंगे।