8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुराग डोभाल के LIVE एक्सीडेंट के बाद दुश्मन मुनव्वर फारूकी ने दिया साथ, बोले- कोई चला जाएगा तो…

Munawar Faruqui On Anurag Dobhal Accident: अनुराग डोभाल के एक्सीडेंट के बाद मुनव्वर फारूकी ने मेंटल हेल्थ को लेकर खुलकर बात की है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Munawar Faruqui On Anurag Dobhal Accident

Munawar Faruqui On Anurag Dobhal Accident (सोर्स- एक्स)

Munawar Faruqui On Anurag Dobhal Accident: मुसीबत के समय में दुश्मन भी सपोर्ट करने के लिए तैयार हो जाता है और अनुराग डोभाल के साथ अब ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। शनिवार को लाइव एक्सीडेंट के बाद अब अनुराग जहां अस्पताल में भर्ती हैं वहीं कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्या कुछ कहा है मुनव्वर ने, चलिए जानते हैं।

मुनव्वर फारूकी ने मेंटल हेल्थ पर की बात (Munawar Faruqui On Anurag Dobhal Accident)

मुनव्वर फारूकी ने वीडियो साझा करते हुए कहा, 'आप लोगों को पता है कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। मैं यहां मेंटल हेल्थ पर बात करने वाला हूं। अब जब कोई भी कोई चीज फेस कर रहा होता है तो आप लोग कहते हैं कि बात करो। खुलकर बयां करो लेकिन जब वो करता है को आप लोग बोलते हो कि वो व्यूज के लिए कर रहा है।'

परिवार से लड़ नहीं पाता इंसान- मुनव्वर

इसके बाद मुनव्वर कहते हैं कि कोई भी अपने परिवार के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाता है लेकिन जब बात उसकी फैमिली पर आती है तो वो किसी से भी लड़ नहीं पाता है। मुनव्वर यहां सीधे तौर पर अनुराग डोभाल के बारे में बात कर रहे थे।

अनुराग डोभाल फिलहाल आईसीयू में भर्ती

बता दें शनिवार शाम को लाइव जाकर अनुराग डोभाल ने कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनकी टीम की तरफ से बताया गया है कि वो फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं।