8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुसाइड की कोशिश से 2 घंटे पहले अनुराग डोभाल का ये था आखिरी पोस्ट, एक्स गर्लफ्रेंड के साथ…

Anurag Dobhal Last Post: अनुराग डोभाल ने शनिवार की रात सुसाइड करने का प्रयास किया था। अब उनकी हालत स्थिर है। ऐसे में उनकी आखिरी पोस्ट है जो धड़ल्ले से वायरल हो रही है। जिसे देखकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Anurag Dobhal aka UK07 Rider Last Post Before live stream Suicide Attempt chat leaked With ex girlfriend

अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट से पहले पोस्ट आया सामने

Anurag Dobhal Last Post Before Suicide Attempt: सोशल मीडिया पर उस समय हड़कंप मच गया, जब मशहूर मोटो-व्लॉगर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल, जिन्हें दुनिया 'The UK07 Rider' के नाम से जानती है ने शनिवार को मौत को गले लगाने की खौफनाक कोशिश की। मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार को डिवाइडर से टकराने का यह पूरा मंजर इंस्टाग्राम पर लाइव चल रहा था, जिसे देखकर लाखों फैंस सन्न रह गए। जैसे ही धमाके की आवाज आई उनके फैंस का दिल बैठ गया। एक्सीडेंट के बाद आनन-फानन में उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उनकी टीम का बयान सामने आया है। साथ ही उनकी आखिरी पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है। जो उन्हें सुसाइड अटेम्प्ट करने से 2 घंटे पहले किया था।

लाइव स्ट्रीम आकर किया सुसाइड का प्रयास (Anurag Dobhal Last Post Before Suicide Attempt)

अनुराग का जब एक्सीडेंट हुआ उस समय वह इंस्टाग्राम पर लाइव थे। चश्मदीदों के मुताबिक, उनकी गाड़ी की रफ्तार करीब 150 से 180 किमी/घंटा थी। अचानक गाड़ी अनियंत्रित हुई और तेज धमाके के साथ डिवाइडर से जा टकराई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

एक्स-गर्लफ्रेंड सव्या और 'अतुल' का चैट लीक (Anurag Dobhal Leaked Chat With Ex Girlfriend)

हादसे के बीच अनुराग के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक और चौंकाने वाला वीडियो भी शेयर किया गया है। इसमें 'अतुल' नाम का एक लड़का (जो अनुराग का करीबी बताया जा रहा है) अनुराग की एक्स-गर्लफ्रेंड और नेपाली मोटो-व्लॉगर सव्या किसी से चैट कर रहा है। चैट में अतुल सव्या को समझाने की कोशिश कर रहा है कि अनुराग बहुत ज्यादा डिप्रेशन में है और सुसाइड कर सकता है। अतुल ने सव्या को 'बचकाना' कहा और साफ लहजे में धमकी दी कि अगर अनुराग को कुछ भी हुआ, तो इसके लिए सव्या और उसका परिवार जिम्मेदार होगा।

अनुराग की एक्स गर्लफ्रेंड सव्या ने पहले भी पब्लिकली अनुराग पर गंभीर आरोप लगाए थे। सव्या का कहना था कि अनुराग ने सिर्फ 'व्यूज और सब्सक्राइबर्स' के लिए उनका इस्तेमाल किया और कैमरे पर प्रपोजल भी कंटेंट का हिस्सा था। ब्रेकअप के बाद सव्या खुद डिप्रेशन का शिकार हुई थीं।

जनता का गुस्सा और सहानुभूति (Anurag Dobhal Instagram)

सोशल मीडिया पर इस घटना ने कोहराम मचा दिया है। जहां उनके 'ब्रोसेना' फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं, वहीं आलोचक इसे 'कर्मा' बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरह कभी अनुराग के परिवार ने सव्या को नहीं अपनाया था, आज वही हाल रितिका का हो रहा है। कुछ लोग इसे 'पब्लिसिटी स्टंट' मान रहे हैं, तो कुछ मेंटल हेल्थ को लेकर गंभीर चिंता जता रहे हैं।

परिवार पर 'धोखाधड़ी' और 'कंगाली' का आरोप

इस आत्मघाती कदम से कुछ दिन पहले ही अनुराग ने 2 घंटे का एक भावुक वीडियो पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने अपने माता-पिता और भाई 'कलाम इंक' पर उनकी पूरी प्रॉपर्टी और मेहनत की कमाई हड़पने का गंभीर आरोप लगाया था। अनुराग का कहना था कि रितिका चौहान के साथ उनकी इंटरकास्ट शादी की वजह से परिवार ने उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से कंगाल कर दिया है। उन्होंने रोते हुए यह भी बताया कि उनकी पत्नी उन्हें इस मुश्किल घड़ी में अकेला छोड़कर चली गई है।