7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर 2’ देखने जाएंगे तो दिखेंगे शाहिद कपूर भी, फिल्म के साथ ही मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Dhurandhar 2 Trailer: ईद 2026 पर रिलीज होने वाली रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के साथ जियो स्टूडियोज अपनी दो बड़ी फिल्मों राजा शिवाजी और कॉकटेल 2 के टीज़र भी सिनेमाघरों में दिखाने की तैयारी कर रहा है। इस रणनीति के जरिए दर्शकों को एक साथ तीन बड़ी फिल्मों की झलक देखने को मिल सकती है।

2 min read
Google source verification
Dhurandhar 2 movie theatre release might see glimpse of shahid kapoor

Much awaited Dhurandhar 2 in thetres might have glimpse of Shahid Kapoor

Dhurandhar 2 Trailer: ईद 2026 पर रिलीज होने वाली रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के साथ जियो स्टूडियोज अपनी दो बड़ी फिल्मों के टीज़र सिनेमाघरों में दिखाने की तैयारी कर रहा है।

नई फिल्मों के प्रमोशन का बदला ट्रेंड (Dhurandhar 2 Trailer)

पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में बड़ी फिल्मों के साथ दूसरी फिल्मों के टीजर या ट्रेलर रिलीज करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। इससे फिल्म को सीधे थिएटर में बैठे लाखों दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलता है। यही वजह है कि जियो स्टूडियोज भी धुरंधर 2 जैसी बड़ी रिलीज के साथ अपनी आने वाली फिल्मों की पहली झलक दिखाकर दर्शकों में पहले से उत्सुकता बढ़ाने की रणनीति अपना रहा है।

धुरंधर 2 के साथ दिखेंगे दो बड़ी फिल्मों के टीजर

रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इसी उत्साह का फायदा उठाने के लिए जियो स्टूडियोज ने एक खास प्लान बनाया है। खबरों के मुताबिक, ईद 2026 पर जब धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी, उसी के साथ उनकी आने वाली दो फिल्मों राजा शिवाजी और कॉकटेल 2 के टीजर भी थिएटर में दिखाए जाएंगे।

फिल्म इंडस्ट्री में धुरंधर 2 को इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में माना जा रहा है, इसलिए इसके साथ टीजर दिखाना जियो स्टूडियोज के लिए एक स्मार्ट प्रमोशन रणनीति मानी जा रही है।

रितेश देशमुख बनेंगे छत्रपति शिवाजी महाराज

राजा शिवाजी मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म में रितेश देशमुख महान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं और खास बात यह है कि वह इस फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं।

यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मराठी फिल्म इंडस्ट्री की पहली बड़ी पैन-इंडिया रिलीज में से एक होगी। फिल्म में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेड़ेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान और जेनेलिया देशमुख जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान भी इसमें कैमियो कर सकते हैं।

शाहिद कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘कॉकटेल 2’

दूसरी तरफ कॉकटेल 2 एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो मॉडर्न रिश्तों और उनकी जटिलताओं को दिखाएगी। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं।

फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि ईद 2026 पर धुरंधर 2 के साथ इसके टीजर के जरिए फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया जा सकता है।