Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

First Woman IAS : कौन थीं भारत की पहली महिला आईएएस अधिकारी, पद्म भूषण से हो चुकी हैं सम्मानित

First Women IAS officer of India: क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली IAS बनने वाली महिला कौन थी? आइये जानते हैं कौन थी वो महिला और कहां से उन्होंने पढ़ाई-लिखाई की।

2 min read

भारत

image

Anurag Animesh

Oct 15, 2025

First Woman IAS Officer

First Woman IAS Officer(Image-'X'/@MuseumWomens)

देश में हर साल कई नए IAS, IPS और अन्य अधिकारी भारतीय सर्विस को ज्वाइन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में IAS बनने वाली सबसे पहली कौन थी? आइये जानते हैं कौन थी वो महिला अधिकारी और कब उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वाइन की। भारत की पहली महिला आईएएस अधिकारी अन्ना राजम मल्होत्रा(Anna Rajam Malhotra) थी। अन्ना राजम मल्होत्रा का जन्म 17 जुलाई 1927 को केरल के पथानामथिट्टा जिले में हुआ था। अन्ना राजम मल्होत्रा ने देश में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम की।

First Woman IAS Officer: कहां से हुई थी उनकी पढ़ाई


उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन और पीजी की पढ़ाई पूरी की। साल 1951 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की और मद्रास कैडर से भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुईं। उस समय समाज में महिलाओं के लिए प्रशासनिक सेवा में प्रवेश करना आसान नहीं माना जाता था, लेकिन उन्होंने सामाजिक और संस्थागत विरोध को दरकिनार करते हुए आईएएस बनने का सपना पूरा किया। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) में जाने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने दृढ़ निश्चय के साथ प्रशासनिक सेवा को ही चुना।

मद्रास राज्य (अब तमिलनाडु) में उन्होंने सी. राजगोपालाचारी के नेतृत्व में तिरुपत्तूर की सब-कलेक्टर के रूप में अपनी सेवा शुरू की। अपने लंबे करियर में अन्ना राजम मल्होत्रा ने कई अहम पदों पर कार्य किया, जिनमें कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, राजस्व विभाग में उप सचिव और न्हावा शेवा पोर्ट ट्रस्ट की चेयरपर्सन जैसी जिम्मेदारियां शामिल थी। न्हावा शेवा पोर्ट (अब जवाहरलाल नेहरू पोर्ट) के विकास और उसके कंप्यूटरीकरण में उनका योगदान विशेष रूप से रहा। जिसके लिए उन्हें याद भी किया जाता है।

Anna Rajam Malhotra: पद्म भूषण से हो चुकी हैं सम्मानित


इसके अलावा, उन्होंने 1982 के एशियाई खेलों के सफल आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने कार्यकाल के दौरान सात तमिलनाडु मुख्यमंत्रियों और दो प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 1989 में पद्म भूषण से सम्मानित किया। अन्ना राजम मल्होत्रा का निधन सितंबर 2018 में 91 वर्ष की आयु में हुआ। वह न केवल भारत की पहली महिला आईएएस अधिकारी थीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस, समर्पण और नेतृत्व का प्रेरक उदाहरण भी बन गईं।

Anna Rajam Malhotra: जरुरी FAQ

अन्ना राजम मल्होत्रा किस कैडर में थी?
अन्ना राजम मल्होत्रा भारत की पहली महिला आईएएस अधिकारी थीं। उन्होंने मद्रास कैडर ज्वाइन किया था।

अन्ना राजम मल्होत्रा का जन्म कब और कहां हुआ था?
उनका जन्म 17 जुलाई 1927 को केरल के पथानामथिट्टा जिले में हुआ था।

अन्ना राजम मल्होत्रा की प्रमुख उपलब्धियां क्या थीं?
उन्होंने मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट (जवाहरलाल नेहरू पोर्ट) के विकास में अहम भूमिका निभाई और 1982 के एशियाई खेलों के आयोजन में भी योगदान दिया। इसके अलावा, उन्होंने दो प्रधानमंत्रियों और सात तमिलनाडु मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया।

उन्हें कौन-सा राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ था?
भारत सरकार ने उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 1989 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था।

अन्ना राजम मल्होत्रा का निधन कब हुआ था?
अन्ना राजम मल्होत्रा का निधन सितंबर 2018 में 91 वर्ष की आयु में हुआ।